MP: हत्यारे भाजपा नेता व माफिया की होटल पर कार्रवाई, विस्फोट से दो सेकंड में होटल धराशाई
सागर में एक युवक की निर्दयता से हत्या के आरोपी भाजपा नेता व राजनीति की आड़ लेकर अवैध कारोबार से अपना साम्राज्य खड़ा करने वाले माफिया पर कार्रवाई की गई है। उसकी अवैध होटल को डायनामाइट लगाकर धराशाई किया गया है।

मप्र के सागर में जिला और पुलिस प्रशासन ने एक हत्या के आरोपी भाजपा नेता और माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है। मकरोनिया चौराहे पर अवैध रुप से खड़ी की गई पांच मंजिला होटल को डायनामाइट लगाकर महज दो सेकंड में जमींदोज कर दिया गया है। बता दें कि आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता, भाईयों व भतीजों ने मिलकर बीते दिनों चुनावी रंजिश के चलते एक पार्षद के भतीजें पर हमला और बाद में अपनी थार कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। यह हत्या बीच चौराहे पर की गई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
Recommended Video

मकरोनिया में चर्चित जगदीश यादव हत्याकांड के आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता व उसके परिवार के सात अन्य सदस्यों की अवैध तरीके से खड़ी की गई सल्तन पर अब प्रशासन का बुल्डोजर चलने लगा है। मकरोनिया चौराहे पर बटालियन रोड की तरफ चंद कदम पर मौजूद होटल जयराम पैलेस को मंगलवार को कार्रवाई करते हुए धराशाई कर दिया गया। कलेक्टर दीपक आर्य, डीआईजी व पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने टीम के साथ मौके पर निरीक्षण किया। तय किया गया कि बाहर से बुलाई गई विशेष टीम ने यहां विस्फोटक लगाकर शाम तक तैयारी पूरी कर ली। शाम छह बजे के बाद हरीझंडी मिलने के बाद तकनीशियन ने जैसे ही बटन दबाया, एक जोरदार धमाका हुआ और पांच मंजिला अवैध होटल महज दे सेकंड में मलबे के ढेर में बदल गई। होटल की बिल्डिंग गिरते ही मौके पर धूल का बबंडर खड़ा हो गया। आसपास के इलाके में धूल ही धूल छा गई।
कबाड़ी से करोड़पति बना है मिश्रीचंद गुप्ता
चुनावी रंजिश में महिला पार्षद के भतीजे की बेरहमी से कार से कुचलकर हत्या करने वाला भाजपा नेता व माफिया मिश्रीचंद गुप्ता कभी कबाड़ी हुआ करता था। कबाड़ का धंधा करते-करते वह जमीनों और अवैध करोबार में एंटर कर गया। मिश्रीचंद व उसके भाई और भतीजों व साथियों ने मिलकर अवैध रुप से माफिया की तरह कारोबार करना शुरू कर दिया। गलत धंधों से पैसा कमाने के साथ-साथ मिश्रीचंद व उसके परिजन भाजपा का दामन भी थामने लगे। धीरे-धीरे पैसे की दम पर मकरोनिया इलाकों में सल्तन खड़ी कर ली और मप्र सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महिला आयोग से लेकर तमाम नेताओं से नजदीकियां बना कर संगठन में पद भी प्राप्त कर लिए। पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के समय मिश्रीचंद सांसद प्रतिनिधि भी बन गया था।












Click it and Unblock the Notifications