MP Viral Video: गाय के बछड़े को बचाने जान पर खेल गए युवा, उफनते नाले में जान की बाजी लगाकर बचाया
सागर, 25 जुलाई। भारी बारिश के दौरान नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में बीना में रेलवे लाइन के नीचे से निकला नाला और उस पर बनी पुलिया से पानी ओवरफ्लो होने लगा। यहां एक गाय का बछड़ा पुल पार करते समय बहने लगा, लेकिन बाजू में पाइप के यहां जाकर फंस गया। बछड़े को तडपता देख इलाके के कुछ जांबाज युवक आगे आए और उसे बचाने के लिए उफनते नाले में कूद पडे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बछड़े को रस्सियों के सहारे बचा लिया गया।
Recommended Video

सागर में सोशल मीडिया पर बीना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक अपनी जान जोखिम में डालकर गाय के बछड़े को बचाने के लिए उफनते नाले में कूद कर बछड़े को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। मामले में बीना के ओम ताम्रकार ने बताया कि भारी बारिश के चलते बस्ती के पास रेलवे लाइन के नीचे से निकला नाला ओवरफ्लो होने लगा। इसी दौरान पुलिया पर से एक गाय का बछड़ा पार करने के लिए बहाव में चला गया, जिससे उसके पैर उखड़ गए और बह बहने लगा, लेकिन शुक्र रहा कि वह पुलिया के पास बडे पाइप लाइन के पास जाकर अटक गया।

आसपास के युवाओं ने देखा तो बचाने जुट गए
पुलिया के आसपास मौजूद युवाओं ने बछड़े को बहते देखा तो लगा कि पानी में दम घुटने से ही उसकी जान चली जाएगी, इसलिए उन लोगों ने एक-दूसरे को रस्सी बांधी और नाले की पुलिस के बहाव में उतरकर बछड़े को रस्सी के सहारे बचाने का प्रयास करने लगे। जब पुलिया से बात नहीं बनी तो नाले के बहाव में उतरकर बछड़े को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवाओं ने बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।












Click it and Unblock the Notifications