Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सागर से भोपाल AC बस में आपका सफर होगा स्मार्ट, ई-बसों में चार्टर्ड से कम लगेगा किराया

स्मार्ट सिटी सागर से स्मार्ट सिटी भोपाल के बीच जल्द ही अब बसों का सफर भी स्मार्ट होने जा रहा है। लग्जरी और फुल एयर कंडीशन इलेक्ट्रिक बसों में यह सफर महज 3.30 घंटे में कम खर्चे में पूरा हो सकेगा। बता दें की सागर टू भोपाल कुल 12 बसों को चलाया जाएगा। प्रत्येक बस तीन-तीन फेरे लगाएगी। इन्हें मेनपानी आरटीओ के पास बन रहे बस स्टैंड से संचालित किया जाएगा। यहीं इनका ​चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जा रहा है।

Sagar_to_Bhopal_E_buses, electric_buses

MP के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से बहुत जल्द जिलेवासियों को बैटरी से चलने वाली शून्य उत्सर्जन बसों से यात्रा करने की सुविधा मिलने वाली है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के समन्वय से इन बसों का संचालन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा। बस संचालन का कॉन्ट्रेक्ट ग्रीन सेल नाम की कंपनी को मिला है। ग्रीन ग्रोथ इक्विटी फंड के तहत इस कंपनी को देश में बैटरी से चालित बसों को ऑपरेट करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस कंपनी ने भोपाल-इंदौर के बीच बसों का संचालन शुरु कर दिया है। अब दूसरे फेज में सागर से भोपाल के बीच बस चलेंगी। इन बसों का किराया, चार्टड बस कंपनियों के मुकाबले में करीब 50 रुपए कम रहेगा।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सागर-भोपाल के बीच कुल 12 बसों का संचालन होगा। सुबह से देर रात्रि के बीच दोनों तरफ से ये बसें नॉन स्टॉप तीन-तीन फेरे लगाएंगी। बसों में कुल 45 सीटें होंगी। बस की स्पीड, डीजल से चलने वाली बसों के समान रहेगी जो यात्रियों का औसतन 3.30 घंटे में भोपाल और सागर पहुंचा देंगीं। प्रत्येक बस सुरक्षा उपकरणों से लैस रहेगी। इसमें सबसे बड़ी सुविधा ये रहेगी, बस ड्राइवर की ऑनलाइन विजुअली मॉनीटरिंग की जाएगी। अगर कहीं पर भी ड्राइवर बस चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करने या किसी प्रकार का व्यसन करेगा या सीट बेल्ट नहीं लगाने जैसी छोटी-बड़ी चूक करता है तो वार्निंग सायरन बज जाएगा।

बस की बैटरी महज 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी
ई-बसों को चार्ज करने के लिए राजघाट रोड पर बन रहे सागर-जबलपुर-नरसिंहपुर बस स्टैंड पर चार्जिंग की सुविधा देने का प्लान है। जानकारी के अनुसार ये बस अधिकतम 30 मिनट में चार्ज हो जाती हैं। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने बताया है कि जिले के लोगों को भोपाल जाने के लिए एक और विकल्प तैयार हो जाएगा। सबसे बड़ी बात ये है कि यह बसें बैटरी से संचालित हैं, जिससे हम बहुमूल्य खनिज तेल के साथ पर्यावरण भी बचाएंगे। सिटी बस सुविधा के बाद शहरवासियों के लिए यह बसें एक बड़ी सौगात होंगी। भविष्य में इन बसों को जबलपुर, नागपुर, खजुराहो आदि रूट पर भी चलवाने की कार्ययोजना बनाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+