Sagar News: अचानक मैरिज गार्डन में लगी भीषण आग, सामियाना जलकर खाक
दीपावली के बाद सागर में बीते दो दिन में आगजनी की दो घटनाएं हो गईं। मंगलवार को पाइप गोदाम में आग लगने के बाद बुधवार को गोपालगंज थानाक्षेत्र में तिली मार्ग पर स्थित अमन मैरिज गार्डन में देर रात अचानक आग भड़क उठी। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने गार्डन के पूरे सामियाने को चपेट में ले लिया। निगम की फायर लारी और आग बुझाने की मदद जबतक पहुंची तब तक पूरा टेंट और सामान जलकर खाक हो गया।
Recommended Video

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार देर रात अमन मैरिज गार्डन में अचानक आग लग गई। खुले मैदान में लगे शादी के टेंट व अन्य फर्नीचर में तेजी से आग भड़क गई। आग की लपटे उठते देख मौके पर आसपास मौजूद लोग मदद करने पहुंचे, लेकिन आग बेकाबू हो गई और पूरे टेंट का अपनी चपेट में ले लिया। मौके से पुलिस कंट्रोलरुम और निगम के फायर ब्रिगेड अमले को सूचना दे गई। करीब 20 मिनट बाद यहां दमकलें पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु कर दिए गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

शॉर्ट सर्किट या अतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका
पुलिस के अनुसार अमन मैरिज गार्डन में आग कैसे लगी इसको लेकर स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि या तो शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी या आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले में तहकीकात की जा रही है। आगजनी में कितना नुकसान हुआ इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications