Sapna Choudhary के ठुमके लगते ही मच गई भगदड़, बेकाबू भीड़ पर लाठीचार्ज, कई घायल , देखें VIDEO


Rajgarh News, राजगढ़। हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के प्रति मध्यप्रदेश के दर्शकों की दीवानगी सिर चढ़कर बोली। सपना ने स्टेज पर दो-चार ठुमके लगाए ही थे कि दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई। पथराव और लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई। दो दर्शक घायल भी हुए हैं। मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर का है।

Ruckus in sapna chaudhary dance show at rajgarh MP

दरअसल, बुधवार रात को पचोर में केके इवेंट झोन एंड प्रोडक्शन की ओर से सपना चौधरी (Sapna Choudhaty in Rajgarh ) का स्टेज शो रखा गया था। सपना चौधरी का डांस देखने के लिए करीब एक लाख रुपए के टिकट बिके थे। आयोजन स्थल के आस-पास सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शुरुआत में सब कुछ सही चल रहा था। सपना चौधरी ने डांस शुरू किया तो दर्शक बेकाबू होने लगी।

Ruckus in sapna chaudhary dance show at rajgarh MP

कार्यक्रम शुरू हुए महज एक घंटा ही हुआ था कि सपना चौधरी के डांस के दौरान भीड़ में भगदड़ मच गई और दर्शक इधर-उधर भागने लगे। उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले तो मौखिक समझाइश की और फिर भी नहीं माने तो लाठियां भांजी। इस बीच किसी ने पुलिस और भीड़ पर पथराव भी कर दिया। पूरे घटनाक्रम में दो दर्शक घायल हुए हैं।

शो बीच में छोड़ गई सपना
लाठीचार्ज व पथराव के बाद दर्शक व पुलिस आमने-सामने हो गए। कई दर्शक स्टेज की ओर बढ़ने लगी। मामला बढ़ता देख सपना चौधरी शो बीच में छोड़कर चली गई। कई दर्शकों ने पुलिस पर आरोप लगाए कि उन पर पुलिस ने जबरन लाठी चार्ज किया जबकि वे शांति से शो देख रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+