सराफा में धंधा करना है तो गुंडाटैक्स दो, नहीं दिया तो बीच बाजार लूट लिया, कटरबाज गैंग फैला रही थी दहशत
Sagar के बड़ा बाजार, पुरव्याऊ टौरी, मोतीनगर इलाके में कटरबाज गैंग ने सागर में तेजी से अपने पैर पसारना शुरु कर दिया है। दो दिन पहले सराफा व्यापारियों के बच्चों को फोन पर गुंडाटैक्स अर्थात एक्टॉर्शन मनी की डिमांड के साथ ही ये लूट को भी अंजाम दे रहे थे। इन्होंने इतवारा बाजार में एक युवक से सवा लाख से अधिक की लूट कर ली थी। सराफा व्यापारियों को धमकी मिलने के बाद सराफा एसोसिएशन एक्शन में आई और राजनीतिक प्रेशर भी सामने आया तो पुलिस ने आनन-फानन में करीब दर्जनभर कटरबाजारों को गिरफ्तार कर लिया था।

Sarafa बाजार में व्यापारियों के बच्चों को फोन पर धमकाने और एक्टॉर्शन मनी अर्थात गुंडाटैक्स मांगने वाले नशेड़ी कटरबाज जो सुनियोजित अपराध का हिस्सा बन रहे थे, अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। हालांकि ये केवल मुट्ठीभर हैं, शहर में अलग-अलग इलाकों में करीब 6 दर्जन युवा इस तरह की हरकतों और कटरबाजी गैंग बनाकर अपराध कर रहे हैं। साल में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कोतवाली और मोतीनगर थाना में तीन अलग-अलग युवाओं ने ऐसे कटरबाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने आनन-फानन में इन कटरबाजों के सरगना सहित 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाना में कराई गई एफआईआर के मुताबिक अनमोन पिता रामस्वरुप सोनी को कटरबाज गैंग का मुख्य बदमाश मयंक साहू और उसके सामने शिवम तिवारी और शानू उर्फ साहिल सोनी ने सरस्वती मंदिर इतवारा बाजार के पास अनमोल को रोक कर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। प्रतिरोध करने पर मयंक साहू ने पेट में छुरा अड़ाया और तीनों में मिलकर उसकी सोने की चेन, अंगूठी और जेब से 50 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान बीच-बचाव करने पर कमलेश सोनी व महेश सोनी को भी धमकाया और भाग गए। इसी प्रकार मोतीनगर थाना इलाके में भी सराफा के कारीगरों से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।
समोसा-चाट, चाय-पान दुकानदारों से दो साल से कर रहे वसूली
पुलिस ने जिन लूट के आरोपियों और कटरबाजों को पकड़ा है, ये लोग करीब दो दर्जन युवकों की गैंग बनाकर काम करते हैं। नशे की गोली खाकर और शराब के लिए ये बड़ा बाजार श्रीराम चौक पर चाय की गुमटी, चाट की दुकानें, फुलकी वाले, ऑटो चालकों को थर्माकोल काटने वाला कटर दिखाकर आए दिन 100 से 200 रुपए प्रति व्यक्ति वसूली करते रहे हैं। यह काम यहां करीब दो साल से चल रहा है। यहां की तंग गलियों में ये अपराधी आए दिन नए लड़कों को डरा-धमकाकर पैसे छीनते रहे हैं। चूंकी इनमें से अधिकांश का पहले से पुलिस रिकॉर्ड है, इस कारण कोई भी इनके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर पाया था।












Click it and Unblock the Notifications