MP: रीवा में बस और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत, 23 लोग घायल

Recommended Video

    Madhya Pradesh के Reewa में बस और ट्रक की टक्कर, 9 लोगों की मौत,कई घायल | वनइंडिया हिंदी

    रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि हादस रीवा से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर गुद बाइपास पर हुआ है।

    Rewa: many people have died and at least 7 have been injured

    जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। टक्कर लगने से बस पलट गई, इस हासदे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें हादसा गुरुवार सुबह लगभग छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस प्रधान ट्रेवल्स की है।

    हादसे की सूचना मिलते ही वहां पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायल यात्रियों के मुताबिक चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। दुर्घटना में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए जिससे ड्राइवर और वहां बैठे यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+