Shivpuri News: वृद्ध पति और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस विधायक केपी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
वायरल वीडियो में केपी सिंह कह रहे हैं कि लोग बुढ़ापे में शादी तो कर लेते हैं। पहले तो मजा आता है कि घर में बहू आ गई। लेकिन बाद में उस बहू के लक्षण होते हैं कि अपना पति तो ऐसे ही पड़ा है और घर में दूसरे मर्द आ रहे हैं।
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा के कांग्रेस विधायक केपी सिंह कक्काजु पर मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने महिलाओं और बुजुर्ग पति के रिश्ते का उदाहरण देते हुए आपत्तिजनक बातें बोली थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खाल दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सारिका भार्गव के साथ पहुंची महिलाओं ने पिछोर थाना में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हालांकि कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर माफी मांगते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर वीडियो को वायरल किया जा रहा है।

कांग्रेस विधायक केपी सिंह वायरल वीडियो में कहते नजर आ रहे रहे हैं कि जिन महिलाओं के पति बूढ़े होते हैं। उनके घर दूसरे मर्द आते हैं पतियों से कुछ होता नहीं कुछ कर सकते नहीं। पिछोर विधायक ने कथित तौर पर एक आम सभा के दौरान आपत्तिजनक बातें कही थी।
कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने बाद में वीडियो जारी कर सफाई देते हुए कहा था कि विपक्षी लोग वीडियो का दुरुपयोग कर रहे हैं। मेरी सबसे प्रार्थना है कि मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था। मैं सारी महिलाओं का सम्मान करता हूं। यदि किसी को मेरे इन बातों से ठेस पहुंची है तो क्षमा चाहता हूं।
विधायक केपी सिंह पिछोर में अपने समर्थकों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने के संबंध में आम सभा कर विचार विमर्श कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने समर्थकों के बीच तमाम उदाहरण देते हुए पिछोर विधानसभा की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश करने लगे। इसी सभा की कुछ सेकेंड की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में केपी सिंह महिलाओं पर आपत्तिजनक बातें बोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी पिछोर विधायक केपी कक्काजु पर लगातार बयान बाजी कर रही थी।
केपी सिंह कक्काजु के विवादित बयान का आप ने भी विरोध किया था। आम आदमी पार्टी ने कहा कि कांग्रेस को इनके नाम पर सोचना चाहिए। पिछोर के लोगों को केपी सिंह के खिलाफ उतरना चाहिए। यदि केपी सिंह ने माफी नहीं मांगी तो आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की इकाई भी 11 सितंबर को एक ज्ञापन के जरिये पिछोर विधायक पर मामला दर्ज कराने पहुंची। आखिरकार पिछोर थाना पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज हो गया।












Click it and Unblock the Notifications