रतलाम : नवरात्र के पांडाल के बाहर लगाया पोस्टर-'गैर हिंदू का गरबा प्रांगण में प्रवेश वर्जित है'

रतलाम, 12 अक्टूबर। इन दिनों देशभर में नवरात्र की धूम है। जगह-जगह गरबा का भी आयोजन हो रहा है। पश्चिम बंगाल से नवरात्र के आकर्षक पांडाल की तस्वीरें आ रही हैं वहीं, मध्य प्रदेश से नवरात्र महोत्सव में लगाया गया पोस्टर सुर्खियों में है।

Non-Hindus entry is prohibited

दरअसल, मध्य प्रदेश के रतलाम में नवरात्र के एक पांडाल में पोस्टर लगाया गया, जिस पर 'गैर हिंदू का गरबा प्रांगण में प्रवेश वर्जित है। निवेदश धर्म प्रचार' पोस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मध्य प्रदेश के रतलाम में मां अम्बे चौक अलकपुरी में मां अम्बे नवदुर्गा उत्सव (सांस्कृतिक) समिति की ओर से गरबा का आयोजन हो रहा है। आयोजन स्थल के मुख्य द्वार समेत कई जगहों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है कि 'गरबा प्रांगण में प्रवेश वर्जित है'

ये पोस्टर कथित तौर विश्व हिंदू परिषद की ओर से लगाए गए हैं हालांकि इस संबंध में रतलात एसपी गौरव तिवाड़ी कहते हैं कि मीडिया के माध्यम से ऐसे पोस्टरों की जानकारी सामने आई है, मगर अभी तक किसी ने इनको लेकर कोई शिकायत नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+