Ranji Trophy Final: MP ने 88 साल बाद मुंबई को हराकर जीता खिताब
Ranji Trophy Final 2022 MP beat mumbai by 6 wicket
भोपाल, 26 जून। रणजी ट्रॉफी 2022 के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने मुंबई टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी का खिताब 88 साल बाद जीता है। वहीं, 41 बार की चैंपियन मुंबई को पिछले चार सीजन में दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा था। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए केवल 374 रन बनाए, जिसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम ने यश दुबे, शुभम शर्मा और रजत पाटीदार की शतकीय पारियों के दम पर 536 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। उसके बाद जब मुंबई की दूसरी पारी आई तो वह केवल 269 रनों पर ढेर हो गए। इस आधार पर मध्य प्रदेश की टीम को पांचवे दिन यानि रविवार को जीत के लिए 109 रन बनाने थे.
हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्यप्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम का पहला विकेट 2 रन के स्कोर पर ही गिर गया था। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हिमांशु मंत्री ने शुभम शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। हिमांशु 37 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पार्थ साहनी (5) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद पहली पारी में शतक ठोकने वाले रजद पाटीदार बल्लेबाजी के लिए और उन्होंने टीम को जीत दिला दिया। रजत पाटीदार 30 रनकर बनाकर नाबाद लौटे।
CM शिवराज ने दी बधाई
पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,'' मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश की टीम ने कमाल कर दिया है। हम सब गदगद, प्रसन्न और भावविभोर हैं। मैं टीम के कोच चंद्रकांत पंडित, कप्तान आदित्य श्रीवास्तव को एवं समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। जीतने वाली पूरी क्रिकेट टीम का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। क्रिकेट का एक नया इतिहास रचने वाले हमारे क्रिकेट- वीर रणबाकुरों का भव्य स्वागत होगा।
सिंधिया ने भी दी बधाई
मध्य प्रदेश की जीत पर सिंधिया ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा बेंगलुरु में खेले गए रणजी ट्रॉफी फाइनल में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत पर मध्यप्रदेश टीम के सभी खिलाड़ियों सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश व देशवासियों को हार्दिक बधाई। कई मायनों में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी मध्यप्रदेश की टीम में मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित का अनुभव व आदित्य श्रीवास्तव की कप्तानी के साथ यश दुबे,शुभम शर्मा,रजत पाटीदार,गौरव यादव और अनुभव अग्रवाल,कुमार कार्तिकेय जैसे खिलाड़ियों के जोश और लय का सुंदर सम्मिश्रण है।












Click it and Unblock the Notifications