दोनों पैरों से विकलांग फिर भी रामलाल के दर्शन करने साइकिल से निकल पड़ा अयोध्या, 1000 किमी की करेगा यात्रा
मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाला एक दिव्यांग युवक साइकिल से ही अयोध्या की यात्रा पर निकल चुका है। धार से अयोध्या तक 1000 किलोमीटर की दूरी वह साइकिल से ही तय करेगा। युवक प्रतिदिन 50 से 60 किलोमीटर साइकिल से यात्रा करता है।
दरअसल, यह राम भक्त धार के रहने वाले दिव्यांग गणेश सिंह हैं। जिन्होंने ने 2 जनवरी से साइकिल यात्रा प्रारंभ की है। जो अब तक 160 किलोमीटर की साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। शुक्रवार को साइकिल चलाकर शाजापुर पहुंचे हैं। गणेश रोजाना 50 से 60 किलोमीटर की साइकिल चलते हैं और साथ में राम नाम का जप भी करते जा रहे हैं।

दिव्यांग गणेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया वह भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना चाहते हैं। इसलिए तो वह रोजाना 50 से 60 किलोमीटर साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। ताकि समय पर अयोध्या पहुंच सकें। गणेश का कहना है कि मेरा वर्षों का सपना 22 जनवरी को पूरा होने जा रहा है। मैं एक बड़ा खुशनसीब हूं कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अयोध्या में रहूंगा। जब गणेश शाजापुर पहुंचे तो स्वागत उनका लोगों ने किया।
बता दें कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय की गई है।












Click it and Unblock the Notifications