प्यार बांटते चलो...' बारातियों के संग कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बाबाजी ने गाया गाना, video

Damoh News: दमोह के पूर्व सांसद और वर्तमान में राज्य पिछड़ा आयोग अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ रामकृष्ण कुसमरिया बाबाजी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा टीम के साथ उन्होंने अपने समय के पुराने गाकर मंच से प्रस्तुतियां दी। एक शादी समारोह में कुसमरिया पहुंचे थे जहां अपने अंदर के कलाकार को नहीं रोक पाए और प्यार बांटते चलो के साथ अन्य पुराने गीत गाए।

Ramkrishna Kusmaria Babaji video viral

जानकारी मुताबिक रविवार को हटा में एक शादी समारोह में शामिल होने डॉ रामकृष्ण कुसमरिया बाबा जी पहुंचे थे। इस दौरान शादी में आर्केस्ट्रा पार्टी को संगीत की महफ़िल सजी थी जहां कुसमरिया भी पहुंच गए और मंच से कई पुराने नगमे और गीत गाकर आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

कुसमरिया ने मंच पर माइक थामा और आर्केस्ट्रा वालों को संगीत बजाने के लिए इशारा किया और पुराने हिंदी फिल्मों के बोल 'प्यार बांटते चलो प्यार बांटते चलो' क्या हिन्दू क्या मुश्लिम और चांद आहे भरेगा और चली चली रे पतंग मेरी चली चली रे जैसे कई प्रसिद्ध गीत गाकर लोगो का मनोरंजन किया।

बता दें 80 साल की उम्र के इस पड़ाव में भी बाबाजी का यह अनोखा अंदाज देख लोग दंग रह गए। कुसमरिया के गीतों के यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

पिछले हफ्ते रामकृष्ण कुसमरिया हटा के एक कार्यक्रम में बिना निमंत्रण के शामिल होने पहुंचे थे। मंच पर लगे बैनर में उनका फोटो भी नही था। यह देखते ही कुसमरिया ने जनपद सीईओ बीएस यादव को बुलाया तो वह हांथ जोड़कर बाबाजी के पास पहुंचे और माफी मांगी तब कुसमरिया ने कहा की काय तुम हमें भूल गए हमारी बेइज्जती करने बुलाया है।

जो निमंत्रण भी नही दिया और फोटो भी बैनर में नहीं लगाई। यह वीडियो भी सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और अब यह गाने वाला वीडियो सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+