MP News: कौन हैं अशोक सिंह, जिन्हें कांग्रेस ने दिया राज्यसभा का टिकट? लोग इसे बता रहे उनके सब्र का आशीर्वाद

Rajya Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के नाम पर सस्पेंस खत्म करते हुए बुधवार को कांग्रेस ने अशोक सिंह को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया।

पहले ऐसी खबरें चल रही थीं कि कांग्रेस कमलनाथ को राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि, मंगलवार को कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा के बारे में कभी नहीं सोचा।

Ashok Singh Congress Rajya Sabha

बता दें कि अशोक सिंह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं, ये तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अशोक सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं और कोषाध्यक्ष भी हैं। अशोक सिंह मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह खेमे के नेता माने जाते हैं। लेकिन अपने मिलनसार और व्यवसायी छवि की वजह से इनके संबंध में कांग्रेस के साथ ही भारतीय जनता पार्टी नेताओं के साथ भी मधुर ही रहे हैं।

अशोक सिंह को कांग्रेस ने पहली बार राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले हर बार ग्वालियर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अशोक सिंह को मौका दिया था। लेकिन वे लोकसभा के उपचुनाव के दौरान यशोधरा राजे सिंधिया से चुनाव हारे, फिर वे नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ भी लोकसभा का चुनाव हारे और 2019 के लोकसभा चुनाव में वे भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार विवेक नारायण शेजवलकर से भी चुनाव हार गए थे जो इस चुनाव से पहले ग्वालियर के महापौर हुआ करते थे।

कुल मिलाकर अशोक सिंह लगातार चुनाव हारते रहे लेकिन कांग्रेस का भरोसा तब भी उन पर बरकरार रहा और अब भी कांग्रेस का भरोसा अशोक सिंह पर है। इसलिए उनको राज्यसभा का कैंडिडेट बनाकर कांग्रेस ने उच्च सदन में भेजने की तैयारी कर ली है।

वहीं जानकारों का कहना है कि अशोक सिंह के सब्र का आशीर्वाद उन्हें पार्टी द्वारा मिला है। अशोक सिंह का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का काफी सम्मान किया जाता है। वहीं उन्होंने पार्टी द्वारा टिकट दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी जताया।

अशोक सिंह के अलावा कांग्रेस ने अनिल यादव को और कर्नाटक से नासिर हुसैन, तेलंगाना से रेणुका चौधरी, जीसी चंद्रशेखर और अजय माकन को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+