Exit Poll में दो पूर्व CM के लिए दिख रही है बुरी खबर, बीजेपी-कांग्रेस किसके हाथ लगेगी राजगढ़ और छिंदवाड़ा सीट
Latest Exit Poll Result for Madhya Pradesh: एग्जिट पोल के सामने आने के बाद देशभर में हलचल तेज हो गई है। सर्वे के मुताबिक एनडीए का आंकड़ा 350 सीटों के पार दिख रहा है। वहीं, इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका है। लेकिन मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे उलटे नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर खेल बदलता दिख रहा है।
अगर हम मध्य प्रदेश की बात करें तो मध्य प्रदेश में बीजेपी के मिशन-29 पर संकट मंडराता हुआ नजर आ रहा है। अब एक लेटेस्ट एग्जिट पोल ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है।

'जन की बात' एग्जिट पोल ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 28-29 सीटें मिलने का अुनमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का ही अनुमान है। अगर इन आंकड़ों को देखें तो मध्य प्रदेश को लेकर इंडिया एलायंस ने जो दावा किया है, वह साफ तौर पर कमजोर नजर आता है।
छिंदवाड़ा-राजगढ़ भी हार जाएगी कांग्रेस?
इंडिया एलायंस ने मध्य प्रदेश में बीजेपी को सात सीटें जीतने का दावा किया है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, रतलाम-झाबुआ, मंडला, छिंदवाड़ा, राजगढ़, मुरैना, ग्वालियर और खरगोन लोकसभा सीट पर कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है। हालांकि, राजगढ़ और छिंदवाड़ा में जीत के प्रबल दावे किए जा रहे हैं, लेकिन एग्जिट पोल अगर सटीक साबित होते हैं तो कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री की साख दांव पर
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनावी मैदान में है। वहीं राजगढ़ लोकसभा से दिग्विजय सिंह खुद चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यहां दो पूर्व मुख्यमंत्री की साख दांव पर लगी हुई है। लेकिन अगर 28 या 29 सीटें जीतती है तो कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ सकता है।
एक जून को अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनलों ने अलग-अलग एग्जिट पोल जारी किए हैं। हालांकि फाइनल नतीजे 4 जून को सामने आएंगे, जिसके बाद साफ होगा कि किसे कितनी सीटें मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications