कोहरे के आगोश में मध्य प्रदेश के कई जिले, वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना, बारिश ने बिगाड़ा मिजाज
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह से अभी ठंड कम पड़ रही है। गुरुवार को जहां एक दर्जन से अधिक जिलों में पानी गिरा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट की बजाए वृद्धि दर्ज हुई।
वहीं, अधिकतम तापमान भी स्थिर बना हुआ है। लेकिन बारिश के बाद अलग-अलग जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के जानकारी अनुसार आने वाले दिनों में बादल साफ हो सकता है। इस दौरान ठंड फिर तेज हो सकती है।

दरअसल, प्रदेश में आसमान में बादलों ने डेरा डाला हुआ है। इसी के साथ मौसम वैज्ञानिकों ने 1 दिसंबर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। कुछ जगह के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।
Recommended Video
30 नवंबर को पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा खजुराहो में 17 मिली मीटर बारिश हुई उमरिया में 11.7 टीकमगढ़ में 11 मिली मीटर वर्षा हुई इसके अलावा रायसेन नौगांव सतना नर्मदा पुरम नरसिंहपुर भोपाल खंडवा दमोह बैतूल सागर पचमढ़ी सीधी जबलपुर रीवा और मंडल में भी बारिश हुई। वहीं, गुरुवार दिनभर गुना में 15 मिलीमीटर खजुराहो में से दशमलव 8 टीकमगढ़ में 69 गांव में 5 भोपाल में 5 मिलीमीटर बारिश हुई उमरिया सीधी जबलपुर सतना दमोह पचमढ़ी बैतूल सागर और इंदौर में भी पानी गिरा।
प्रदेश में गिरते तापमान की बात की जाए तो पचमढ़ी एमपी का का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो 18.4 खंडवा में,17.6 खजुराहो, भोपाल में 11.5, ग्वालियर में 16.2 इंदौर में 14.4 खरगोन में 13.8 जबलपुर में में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान सागर में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ प्रमुख शहरों की बात की जाए तो भोपाल में 26.5 इंदौर में 25 ग्वालियर में 22.8 और जबलपुर में 25.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग 1 दिसंबर को भी कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है इनमें नर्मदा पुरम संभाग के जिलों के अतिरिक्त जबलपुर उमरिया छिंदवाड़ा नरसिंहपुर छतरपुर सागर दमोह टीकमगढ़ रायसेन सीहोर बुरहानपुर कटनी और देवास जिले शामिल हैं।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इन जगहों में गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है और बिजली के साथ ओलेबी कर सकते हैं इसके अलावा ग्वालियर संभाग के जिले रीवा संभाग के जिले और पन्ना विदिशा भोपाल राजगढ़ खंडवा खरगोन बड़वानी अलीराजपुर धार इंदौर उज्जैन मुरैना भिंड आगर मालवा अनूपपुर शहडोल शिवानी डिंडोरी बालाघाट मंडला निवाड़ी और शाजापुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications