MP के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, डिंडौरी में बढ़ा जलस्तर, कई मंदिर डूबे

भोपाल, 22 जुलाई। मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। डिंडौरी में भी शुक्रवार को बारिश हुई, जिसके चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है और घाटों के ऊपर पानी पहुंच गया है। साथ ही बढ़े जलस्तर की वजह से मंदिर भी डूब गए हैं। वहीं, लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने नदी के किनारे पर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Dindori rain

चंबल नदी का भी बढ़ा जलस्तर
लगातार बारिश की वजह से चंबल नदी का जलस्तर भी 4 मीटर बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक कोटा बैराज से छोड़े गए 12 हजार क्यूसेक पानी और बारिश के असर से मुरैना में राजघाट पर चंबल का जलस्तर 4 मीटर बढ़ा है। यहां नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 11.5 मीटर नीचे है। वहीं, श्योपुर में पार्वती और अमराल नदी भी उफान पर हैं। हालांकि कोई अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन अलर्ट है।

सतना में धारकुंडी आश्रम में घुसा पानी
सतना जिले में भी लगातार बारिश जारी है। यहां मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के बीच बने धारकुंडी आश्रम में बारिश के बाद सैलाब आ गया है, जिसकी वजह से आश्रम में पानी भर गया। हालांकि, किसी भी प्रकार जानमाल ही हानि नहीं हुई।

इन जिलों में आज भी भारी का अलर्ट
मध्य प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौसम विभाग ने रीवा, नर्मदापुरम, चंबल और ग्वालियर संभागों के जिलों के अलावा अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, विदिशा, बुरहानपुर और खंडवा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विज्ञान विभाग ने अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें- Neha Marvya : मध्य प्रदेश की वो IAS जिनके अक्सर हो जाते हैं 'पंगे', अब CM के प्रमुख सचिव निशाने पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+