Railway Updates: भोपाल-बिलासपुर ट्रेन 10 दिन के लिए रद्द, 4 जोड़ी अन्य ट्रेंने भी प्रभावित होंगी
Railway Updates: MP की राजधानी भोपाल से चलने वाली भोपाल-बिलासुपर ट्रेन 1 सितंबर से 10 सितंबर तक नहीं चलेगी। इसके अलावा चार अन्य ट्रेंनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा, यदि आप एमपी से बिलासपुर के बीच यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार एमपी की राजधानी से चलने वाली ट्रेन भोपाल-बिलासुपर गाड़ी संख्या 18235 और बिलासपुर से भोपाल गाड़ी संख्या 18236 1 सितंबर से 10 सितंबर तक कैंसिल रहेगी। इसके अलावा शालीमार-भुज एक्सप्रेस, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, लसाड़-पुरी एक्सप्रेस, इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेंन का संचालन भी प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार बिलासपुर रूट पर थर्ड लाइन और विद्युतिकरण के चलते ट्रेंनों को अलग-अलग दिन के लिए निरस्त किया गया है।
जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के बीच बिलासपुर रेल मंडल के अधीन शहडोल-रूपोंद के बीच बिजली दोहरीकरण, रेल खंड पर तीसरी रेल लाइन का काम चल रहा है। इसी प्रकार बधवाबारा स्टेशन के निकट नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इसके चलते भोपाल-बीना से गुजरने वाली 5 सवारी ट्रेंनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
बीना स्टेशन से गुजरने वाली यह ट्रेंने प्रभावित रहेगीं
- बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 18236 30 अगस्त से 08 सितंबर 2023 तक और ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 01 से 10 सितंबर 2023 तक निरस्त रहेगी।
को
- बलसाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 22909 31 अगस्त 2023 और 7 सितंबर 2023 को तथा ट्रेन नंबर 22910 पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस 3 सितंबर 2023 और 10 सितंबर 2023 को निरस्त रहेगी।
- इंदौर-बिलासपुर ट्रेन नंबर 18233 एक्सप्रेस ट्रेन 1 सितंबर से 7 सितंबर 2023 तक तथा ट्रेन क्रमांक 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस 2 से 8 सितंबर 2023 तक निरस्त रहेगी।
- शालीमार-भुज एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22830 आगामी 2 सितंबर 2023 को तथा ट्रेन नंबर 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 5 सितंबर 2023 को निरस्त रहेगी।
- उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20971 आगामी 2 सितंबर 2023 को और ट्रेन नंबर 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 3 सितंबर 2023 को निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications