MP: राहुल गांधी सोमवार को जाएंगे महाकाल, पूजा के बाद शुरू करेंगे चुनावी दौरा

उज्जैन। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार और मंगलवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव प्रचार समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

Rahul Gandhi will visit Mahakal temple

29 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह साढ़े दस बजे विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे और वहां कुछ समय रुकने के बाद हेलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगे। वह 45 मिनट तक भगवान महाकाल के मंदिर में रहकर पूर्जा-अर्चना करेंगे। बता दें कि सन् 1979 में इंदिरा गांधी ने भी चुनाव से ठीक पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया था और इमरजेंसी के खौफ के बावजूद इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनीं। बता दें कि सोनिया गांधी भी महाकाल के दर्शन के लिए आ चुकी हैं।

पूजा के बाद राहुल गांधी उज्जैन के दशहरा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी मालवा-निमाड़ के दौरे पर रहेंगे। राहुल यहां अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम को देखते हुए एसपीजी की टीम ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आला अधिकारियों और कांग्रेस के नेताओं सहित अधिकारियों के बैठक की। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+