Ujjain में राहुल गांधी ने बताया 'न्याय यात्रा' का मकसद, PM MODI के लिए कही बड़ी बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश आ चुके हैं, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शाजापुर से उज्जैन पहुंची है। इस दौरान राहुल गांधी ने शाजापुर और उज्जैन दोनों स्थानों पर जनसभा को संबोधित करते हुए BJP पर जोरदार निशान साधा। साथ ही उन्होंने अपनी यात्रा का मकसद भी बताया।
राहुल गांधी ने कहा की, जिस तरह हाथ टूट जाए तो उसका एक्स-रे किया जाता है उसी तरीके से जाति आधारित जनगणना समाज का एक्स-रे है, हमने जब इस क्रांतिकारी राजनीतिक कदम की बात की तो मोदी जी ने कहा कि, वे सिर्फ 4 जातियां जानते हैं, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि वे सिर्फ 20-22 उद्योगपतियों की मदद करना चाहते हैं आपकी नहीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को धर्म, जाति और प्रदेश की राजनीति में बांट दिया है। कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित कर रही है कि सब लोग एक साथ आए। भाजपा की विचारधारा नफरत की विचारधारा है और हमारी विचारधारा नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान की विचारधारा है। श्री गांधी ने आगे कहा कि इस यात्रा में हमने एक और शब्द जोड़ दिया है और वह शब्द है ''न्याय" क्योंकि हमारी यात्रा का मकसद हर वर्ग को 'न्याय' दिलाने का है। इसलिए हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।
राहुल गांधी ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की। गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेतागणों ने भी महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। महाकाल दर्शन के बाद गांधी का उज्जैन गेट से देवास गेट तक भव्य रोड शो हुआ जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने गांधी का अभिवादन किया। राहुल गांधी का रात्रि विश्राम उज्जैन जिले के इंगोरिया में रहेगा। यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर में 'मोदी-मोदी' के नारे सुन राहुल गांधी ने दिया ऐसा रिक्शन












Click it and Unblock the Notifications