Ujjain News: महाकाल मंदिर में 'मोदी-मोदी' के नारे सुन राहुल गांधी ने दिया ऐसा रिक्शन
Loksabha Election को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है, जहां इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के अलग-अलग हिस्सों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने धार्मिक नगरी उज्जैन में एंट्री की है, जहां राहुल गांधी ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजन किए हैं।
इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहे। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल गांधी के सामने महाकाल मंदिर में मौजूद भक्त 'मोदी-मोदी' के नारे लगा रहे हैं।

राजस्थान के रास्ते एमपी आए राहुल गांधी अलग-अलग जिलों का दौरा करने के बाद अब धार्मिक नगरी उज्जैन आए हैं, जहां राहुल गांधी ने उज्जैन आते ही सबसे पहले भगवान महाकाल के दर्शन किए हैं। इस दौरान राहुल गांधी पूजन के लिए गर्भगृह में तो नहीं जा सके लेकिन उन्होंने गर्भ गृह के द्वार से ही भगवान का पूजन-अर्चन किया है।
Recommended Video
महाकाल दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान महाकाल के दर्शन करने के साथ ही नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नजर आ रहे थे।
वहीं महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद राहुल गांधी एक बार फिर न्याय यात्रा में हिस्सा लेने रवाना हो गए, जहां उन्होंने न्याय यात्रा में हिस्सा लिया और BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा. उज्जैन से राहुल गांधी की न्याय यात्रा बदनावर के लिए रवाना होगी, जहां बदनावर से यात्रा एक बार फिर राजस्थान के लिए आगे बढ़ेगी. इस दौरान राहुल गांधी की न्याय यात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा है.
ये भी पढ़े- Loksabha Election: MP के मालवा में किसका चला मैजिक, ताजा सर्वे में BJP को मिली इतनी सीट












Click it and Unblock the Notifications