मध्य प्रदेश: नर्मदा की महाआरती के साथ राहुल ने जबलपुर में शुरू किया रोड शो, देखें वीडियो

भोपाल। सतना के बाद राहुल गांधी ने जबलपुर दौरे की शुरूआत रोड शो से की। इसके पहले उन्होंने नर्मदा तट पर बने ग्वारीघाट में महाआरती की। राहुल के पिछले चुनावी कार्यक्रमों की तर्ज पर इस कार्यक्रम में भी राहुल के हिंदुत्व छवि को भुनाने की कोशिश की गई। राहुल गांधी के साथ में कांग्रेस के यहां प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपक बावरिया और विवेक तंखा सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राहुल करीब 20 मिनट तक यहां रहे।

ये है रोडमैप

ये है रोडमैप

राहुल का ये रोड शो जबलपुर के रामपुर चौक से प्रारंभ होकर गोरखपुर चौक , शास्त्री ब्रिज चौक , तीन पत्ती चौक , मालवीय चौक होते हुए कमानिया गेट , गोहालपुर , अब्दुल हमिद चौक होते हुए रेडी चौक पर समाप्त होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार यह रोड शो रात 8 के पहले पहले खत्म हो जाएगा। राहुल गांधी आज ही रात को दिल्ली वापस चले जाएंगे।

सतना और भोपाल में कर चुके हैं रोड शो

सतना और भोपाल में कर चुके हैं रोड शो

राहुल गांधी ने मप्र चुनाव प्रचार में रोड शो का ही सहारा ले रहे हैं। इसके पहले वह भोपाल और सतना में रोड शो कर चुके हैं। दोनों ही रोड शो में अच्छी संख्या में लोगों की भीड जमा हुई थी। मप्र की कांग्रेस ईकाई इस भीड से उत्साहित है। कांग्रेस के लोकल नेता मान रहे हैं कि राहुल के इस दौरे पार्टी कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है।

हिंदू छवि को बनाने की कोशिश

हिंदू छवि को बनाने की कोशिश

राहुल के पिछले दौरों की तरह जबलपुर दौरे में भी उनकी हिंदू छवि को बनाने की कोशिश की गई। रोड शो से शुरू होने से पहले नर्मदा में पूजा करना इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। भोपाल के रोड शो में राहुल को कांग्रेस द्वारा शिवभक्त के रूप में प्रचारित किया गया था।

इस बार कांग्रेस को है जीत की उम्मीद

इस बार कांग्रेस को है जीत की उम्मीद

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में जबलपुर से एक मेगा रोड शो कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। रामपुर चौक से शुरू हुए इस रोड मेगा शो को संकल्प यात्रा का नाम दिया गया है। संकल्प यात्रा में राहुल गांधी एक खुले वाहन पर खड़े होकर जबलपुर शहर की जनता से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं। राहुल गांधी के साथ वाहन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्योतिराज सिंधिया मौजूद हैं। करीब 6 किलोमीटर इस लंबे रोड शो में हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी को देखने के लिए रोड के दोनों तरफ मौजूद हैं। भारी सुरक्षा बल के बीच राहुल गांधी का यह मेगा शो चल रहा है। 15 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी इस बार पूरे जोर-शोर से सत्ता में काबिज होने के लिए आतुर है राहुल गांधी के जबलपुर आने से पार्टी के लोगों में जान फूंक दी है। पार्टी के लोगों को उम्मीद है कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी राहुल गांधी रोड शो के बाद रद्दी चौकी मैं आम सभा को संबोधित भी करेंगे आचार संहिता लगने के बाद विपक्ष भी राहुल के इस रोड शो को आचार संहिता का उल्लंघन मान रहा है। बीजेपी ने राहुल गांधी के इस रोड शो पर आपत्ति जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को एक शिकायत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+