MP News: PCC चीफ जीतू पटवारी के पदभार ग्रहण को लेकर तैयारियां तेज, कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों की हुई बैठक

MP Congress News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने के लिए भोपाल पहुंच रहे पटवारी के आगमन पर उनके भव्य स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

Preparations intensified for PCC Chief Jitu Patwari to take charge, meeting of Congress officials

बैठक में सक्सेना ने कहा कि श्री पटवारी सुबह 9 बजे इंदौर से कार द्वारा उज्जैन पहुंचेंगे और उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चन करेंगे, तत्पश्चात वे देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर वायपास मार्ग से होते हुये दोपहर 2 बजे भोपाल के बेरागढ़ पहुंचेगे और वहां से एक रैली के रूप में इमामी गेट, लिली टॉकीज, रोशनपुरा चौराहा, लिंक रोड होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेगे। इन स्थानों पर जगह जगह स्वागत द्वारा लगाये जायेंगे। पुष्प वर्षा कर फूल-मालाओं से उनका स्वागत होगा। पटवारी अपरान्ह 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे जहां वे पदभार ग्रहण करेंगे।

सक्सेना ने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदेश भर से भोपाल श्री पटवारी के स्वागत के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, विधायक आरिफ मसूद, पी.सी. शर्मा, कुणाल चौधरी आदि ने भी कांग्रेसजनों को संबोधित कर श्री पटवारी के स्वागत की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

बैठक में विधायकद्वय आतिफ अकील जी, दिनेश गुर्जर जी, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा जी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महेंद्र जोशी, जेपी धनोपिया, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, गोविंद गोयल, कैलाश मिश्रा, अभय दुबे, संजीव सक्सेना, आभा सिंह, रवि सक्सेना, रिटायर्ड कर्नल श्याम सुंदर श्रीवास्तव सहित भोपाल के कांग्रेस पाषर्दगढ़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण, मोर्चा संगठन यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के साथीगण सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+