मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 72 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
MP Weather News: मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम की दौहरी मार झेलनी पड़ रही है। प्रदेश कई जिलों में भीषण गर्मी तो कई जिलों बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में मानसून 15 तारीख को दाखिल होने वाला था। पर यह अभी भी एंटर नहीं हुआ है।
मौसम विभाग के जानकारी मुताबिक मॉनसून गुजरात के पास ठहर गया था जो अब अगले 72 घंटों में मध्य प्रदेश में पहुंचने वाला है। ऐसे में प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिलती दिख रही है।

72 घंटे में मॉनसून की दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। इसके चलते प्रदेश में मॉनसून तय समय से 4 से 5 दिन लेट हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिर भी ये 19-20 जून तक मध्य प्रदेश में आ सकता है। माना जा रहा है कि मॉनसून मध्य प्रदेश से 550 किलोमीटर की दूरी पर है।
जोरदार बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कि है कि सागर, श्योपुर कलां, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, भोपाल, जबलपुर, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में हीट वेव और लू का अलर्ट
उधर, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में लू के साथ हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि प्रदेश मेंपृथ्वीपुर, निवाड़ी, छतरपुर, खजुराहो और सतना और चित्रकूट में तापमान 45 के ऊपर बना हुआ है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने सतना, रीवा, मैहर, सिंगरौली , मऊगंज, सीधी में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, प्रदेश के छतरपुर, निवाड़ी, कटनी, उमरिया, शहडोल जिले सहित अनूपपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications