कांग्रेस समाज को ठगने के लिए षड्यंत्र में माहिर, हक छीनने की साजिश करने वालों को सजा देनी होगी: प्रहलाद पटेल

प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस में पुत्र मोह चरम पर है और कार्यकर्ता हाशिए पर हैं। कांग्रेस पार्टी समाज को ठगने के लिए षड्यंत्र करने में माहिर है। कांग्रेस जातीय जनगणना कराने की घोषणा कर समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। जातियों का विभाजन समाज के लिए विष के समान है। राहुल गांधी, जिनकी अपनी जाति और धर्म का ठीक-ठीक पता नहीं, वे जातीय जनगणना की मशाल लिए घूम रहे हैं।

भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाएं जमीन पर उतरीं और उनका मातृशक्ति को लाभ मिल रहा है। जनता का हक छीनने की साजिश करने वालों को सजा देनी होगी। ये बात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुना जिले के चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री पटेल ने आज शिवपुरी जिले के कोलारस, शिवपुरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया है।

Prahlad Singh Patel addressed a public meeting in support of BJP candidate in Chachoda, Guna.

केंद्रीय मंत्री पटेल ने चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मृगवास में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को जातियों में बांटने वालों की पहचान अब जरूरी हो गयी है, क्योंकि ये जहर विकास के लिए बहुत घातक है। राहुल गांधी जाति जनगणना की मशाल लिए घूम रहे हैं। जब पचास साल कांग्रेस ने राज किया तब ये बात क्यों याद नहीं आई। हम तीन दीपावली मनाने की ओर अग्रसर हैं। पहली दीपावली 14 नवंबर को होगी, दूसरी दीपावली होगी मतदान दिवस पर 17 नवंबर को और तीसरी 3 दिसंबर को होगी, जब मध्यप्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
कांग्रेस में पूरी सत्ता परिवारों के बीच बंटी है।

केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस में पूरी सत्ता परिवारों के बीच बंटी हुई है। सोनिया गांधी से लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह केवल अपने बेटों के लिए कांग्रेस का उपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता ठगा हुआ सा बैठा है। भाजपा में छोटे से कार्यकर्ता का भी इतना मान है कि वो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है। कांग्रेस में सामंतवादी सोच कभी समाप्त नहीं हो सकती, क्योंकि कांग्रेसियों को अपने अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता। बेटों के मोह के कारण ही कांग्रेस की पूरे देश में ये दुर्दशा हो गयी है।

Prahlad Singh Patel addressed a public meeting in support of BJP candidate in Chachoda, Guna.

बांटने की साजिश को विफल करें

केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि चाचौड़ा विधानसभा में तीन जातियां प्रमुख हैं लोधी, गूजर और मीणा। श्री पटेल ने पूछा कि यदि ये तीनों जातियां एक हो जाएं तो क्या इन्हें किसी भी मोर्चे पर कोई हरा सकता है। इतनी बड़ी ताकत होते हुये भी हम अत्याचारियों को जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं, जिन्होंने शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना का लाभ हमारी मातृशक्ति तक नहीं पहुंचने दिया। भाजपा पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया है। देश के प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी पिछड़ा वर्ग से आते हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने बेटियों के लिए ऐसी योजनाएं तैयार कीं जो मील का पत्थर बन चुकी हैं। भाजपा की जनकल्याण की नीयत पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे कमल का बटन दबाएं और नए प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।

कांग्रेस भ्रष्टाचार करने के लिए चाहती है सत्ता

शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी श्री महेंद्र यादव के समर्थन में रंनोद गांव में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस पिछड़ी जातियों का नाम लेकर केवल सत्ता पाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी जनता की सेवा और विकास कार्य नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार करने के लिए सत्ता में आना चाहती है। कांग्रेस और उसके नेताओं की जनता के साथ जरा भी सहानुभूति नहीं है। भाजपा के पास तीन विकास संकल्प हैं। पहला गरीब कल्याण, दूसरा मातृशक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना और तीसरा संकल्प है देश की अगली पीढ़ी को ऐसा वातावरण देना जिसमें वो अपना संपूर्ण विकास कर सके। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सरकारों की सभी योजनाएं इन तीनों संकल्पों को पूर्ण करने की दिशा में काम कर रही हैं। यदि कांग्रेस नेताओं में हिम्मत है तो वे 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचें। कांग्रेस भय, लालच और भ्रम के तीन स्तंभों पर खड़ी है और अब जनता के सामने कांग्रेस की सच्चाई आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+