मंत्री प्रहलाद पटेल बोले-कांग्रेस बाज आए, देश तोड़ने वालों संग भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही
Bharat Jodo Yatra केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कांग्रेस को अब बाज आना चाहिए। वह देश को तोड़ने वाले लोगों को साथ लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस की इस यात्रा का कोई मतलब नहीं है। मंत्री पटेल सोमवार को सागर आए थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात कही।

डॉ. हरीसिंह गौर जयंती समारोह व सागर गौरव दिवस के तहत प्रारंभ हुए कार्यक्रमों में शिकरत करने केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री सागर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रम होते रहते हैं, मैं इन पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करता हूं, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहूंगा कि कांग्रेस को अब बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने वाले लोगों को साथ लेकर कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा निकाल रही है। इस कारण इस यात्रा का कोई मतलब नहीं रह जाता है।
डॉ. गौर भारत रत्न के हकदार, हमारी कोशिश होगी उन्हें यह सम्मान मिले

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने गौर जयंती के सांस्कृतिक आयोजन के बाद कहा कि यह कार्यक्रम निरंतरता के साथ दिव्यता और भव्यता के साथ मनाया जाता रहे ऐसी अपेक्षा है। दानवीर, शिक्षाविद, अधिवक्ता डॉ. हरीसिंह गौर जैसे व्यक्तित्व कि देश में दूसरी कोई उपमा नहीं है, इसलिए वह भारत रत्न के भी हकदार हैं, हमारा कोशिश होगी कि उन्हें यह सम्मान जल्द प्राप्त हो।












Click it and Unblock the Notifications