MP News: इस जिले में बनेंगे एक नहीं बल्कि कई तालाब, पानी का सपना होगा साकार
मध्यप्रदेश के देवास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा सवंर्धन अभियान 30 मार्च से प्रारंभ किया है जो कि 30 जून तक संचालित होगा। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। देवास जिले में आगामी तीन माह तक जल गंगा संवर्धन अभियान सतत चलेगा।
अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। साथ ही वृक्षारोपण भी होगा। नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के लिए भी कार्य किए जाएंगे। इसके लिए जिले में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

जल संरक्षण के साथ ही वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि, इस अभियान को सभी के सहयोग से जन आंदोलन के रूप में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जायेगा। अभियान में जल संरक्षण के साथ ही वृक्षारोपण पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा। अभियान के तहत शुरूआत में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य किये जायेंगे। यह जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, जनभागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित होगा, जिसमें मशीन, सामग्री व श्रम का समुचित नियोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे शासन के इस महत्ती अभियान एवं जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान में एकजूटता के साथ सहभागिता करें तथा अधिक से अधिक पानी बचाने का प्रयास करें।
नदी-नालों एवं तालाबों की साफ-सफाई की जा रही
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति ने बताया कि, इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण संबंधी विभिन्न कार्यों की शुरूआत की गई है। नदी-नालों एवं तालाबों की साफ-सफाई की जा रही है। इसके साथ ही कुएं,बावड़ियों से गाद निकालने का भी कार्य किया जा रहा है। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में जन सहयोग से जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है।
1400 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण
उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 1400 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही जनभागीदारी से निजी घरों पर रूफ हॉर्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। प्रदेश सहित जिले में 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान सतत चलेगा। उन्होंने इस अभियान में सभी से सहभागिता का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उपयोगी रहे लेकिन वर्तमान में अनुपयोगी चेकडेम व स्टॉप डेम का सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के आधार पर जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार कर कार्य किये जायेंगे। गाद निकालने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कुँओं की मुण्डेर को सुव्यवस्थित किया जायेगा
ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक कुँओं की मुण्डेर को सुव्यवस्थित किया जायेगा। जल संरक्षण के महत्व एवं अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देने, जनता को जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक करने, वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण करने, भूजल संवर्धन कार्यों के विकल्प तैयार करने, जल संवर्धन से जुड़े हुये कार्यों की रणनीति तैयार कर इन कार्यों को क्रियान्वित करवाने के लिए नागरिकों के जागरूक किया जाएगा।
ये भी पढ़े- MP News: किसान नहीं बेचें जमीन, CM मोहन यादव ने बताई बड़ी खास योजना
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications