थाने पहुंचकर बोला पुलिसकर्मी-पत्नी को मारकर साथ लाया हूं शव, कार में रखा है देख लो'

Mandla News, मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पुलिस के एक आरक्षक चालक ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पुलिसकर्मी खुद ही पत्नी का शव साथ लेकर पुलिस थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

PoliceMan reached at Mandla Police station with Dead body of Wife

दरअसल, मंडला जिले के देवदरा गांव का रहने वाला चंद्रशेखर दुवे पुलिस में आरक्षक चालक के पद शहडोल में पदस्थ था, जहां से वो अपने घर गया। बीती रात चंद्रशेखर दुवे पत्नी को घुमाने के बहाने कार से बाहर लेकर गया। बम्हनी रेलवे क्रोसिंग के पास उसने कार के अंदर ही चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें : राजस्थानी तोतों को अफीम के नशे की लगी ऐसी लत, फेल कर डाले किसानों के सारे जुगाड़, देखें Video

आरोपी ने एक के बाद एक चाकू से कई वार किए, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चंद्रशेखर गाड़ी चलाकर खुद ही मंडला कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल लिया। पुलिस ने कार से मृतक महिला का शव बरामद कर लिया।

मंडला एसपी आरआरएस परिहार मंडला के अनुसार पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक तनाव सामने आया है। वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद लग सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+