पीएम मोदी ने मध्‍य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों के विस्‍तार और पुनर्विकास का वर्चुअली किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 494 करोड़ की लागत से इंदौर में बन रहे रेलवे स्टेशन का भूमिपूजन में वर्चुअली हिस्‍सा लिया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मध्‍य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों के विस्तारीकरण एवं पुनर्विकास का शिलान्यास (वर्चुअली) किया।

Madhya Pradesh

बता दें इंदौर के रेलवे स्‍टेशन को ऐसा अत्‍याधुनिक बनाया जा रहा है जहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। पीएम मोदी ने देश में जारी रेलवे से जुड़े विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा देशभर के 554 रेलवे स्टेशन देश की विरासत और विकास का प्रतीक होंगे। पीएम मोदी ने बताया जो नए स्‍टेशन बन रहे हैं उन पर उस शहर की छाप नजर आएगी।

उन्‍होंने कहा बीते दस सालों में देश को लोगों ने नया भारत बनते देखा। वंदे भारत ट्रेन जैसी सर्वसुविधा युक्त रेलगाडि़यां अब सफर को आसान बना रही है। पीएम मोदी ने कहा भारत के लोग छोटा सपना नहीं देखते, जिसे देखते हैं उसे पूरा करते हैं।

33 रेलवे स्टेशनों के विस्तारीकरण एवं पुनर्विकास का शिलान्यास के मौके पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद रहे। उन्‍होंने कहा मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से मुझे भी इस अद्भुत क्षण का सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश के नागरिकों के जीवन में विकास के रंग भरना हमारी प्राथमिकता है। इस लक्ष्य की सिद्धी के लिए प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हमें निरंतर प्राप्त हो रहा है। आज सीहोर के भाई-बहनों ने जिस विश्वास और प्रेम की बरसात की है, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+