MP News: बेरोजगारों को मिल रहा 5 हजार का स्टाइपेंड, PM इंटर्नशिप योजना में जल्द करें रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 लाख 25 हजार युवाओं को देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत एक वर्ष की इंटर्नशिप अवधि में प्रतिमाह 5 हजार रुपए का स्टायपेंड दिया जाएगा और प्रशिक्षण पूर्ण करने पर 6 हजार रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे।

जिले के युवाओं से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का लाभ उठाने हेतु www.pminternship.mca.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह है।

Indore

आवेदन 12 मार्च तक किए जा सकेंगे

योजनान्तर्गत पंजीयन हेतु जिले को आवंटित लक्ष्य 500 के विरूद्ध युवाओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च तक किए जा सकेंगे। इच्छुक युवा जिले में स्थित किसी भी शासकीय आईटीआई पॉलिटेक्निक/इंजीनियरिंग कॉलेज अथवा शासकीय महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोजगार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा।

रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन

रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन 06 मार्च को आई.टी.आई खण्डवा में प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कम्पनियों के द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र में बेरोजगार युवक एवं युवतियों की निजी क्षेत्र में भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, एवं 12वीं, आई.टी.आई डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नाकोतर आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक वेतनमान 8000 रूपये से 20000 रुपये दिया जाएगा, एवं अन्य सुविधा कम्पनियों के नियमानुसार रहेंगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज की फोटो कॉपी 4 पासपोर्ट साईज फोटो, समग्र आईडी, अधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजियन कार्ड के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

1.3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर

जीआईएस भोपाल में टैक्सटाइल निवेश को बढ़ावा- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में टैक्सटाइल उद्योग में निवेश को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिला। प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 21 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव में अधिकांश टैक्सटाइल उद्योग को प्राप्त है। इससे युवाओं के लिये 1.3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उद्योग और निवेश संवर्धन विभाग के अंतर्गत 8,616 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित हुआ है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में 60 से अधिक बड़ी टैक्सटाइल मिलें संचालित हैं। साथ ही इंदौर के रेडीमेड गारमेंट और अपैरल क्लस्टर में 1,200 से अधिक इकाइयां उत्पादन कर रही हैं।

ये भी पढ़े- MP News: 1 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार, इन जिलों में लगेगी टैक्सटाइल इंडस्ट्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+