MP News: रनवे पर तेंदुए के परिवार को घूमते देख लोगों की थम गई सांसें, video में देखें पायलट ने क्या किया
Leopard Family: सिवनी जिले के सुकतरा गांव में स्थित हवाई पट्टी में एक ट्रेनी पायलट को यह अनोखा नजारा दिखा। पायलट जब उड़ान भरने वाला था, तभी उसने देखा कि एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ हवाई पट्टी पार कर रही है।
इस अद्भुत दृश्य को पायलट ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। सुकतरा हवाई पट्टी पर नियमित रूप से प्रशिक्षण उड़ानें होती हैं। पर हवाई पट्टी को देखने आए तेंदुए का परिवार दुर्लभ ही देखने को मिलता है।

ऐसा दृश्य देखकर पायलट हैरान रह गया और उसने तुरंत अपने कैमरे से इस अद्भुत नजारे को रिकॉर्ड कर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video
आपको बता दें कि पेंच नेशनल पार्क छिंदवाड़ा और सिवनी जिले से जुड़ा है। सिवनी के जंगल भारत में मशहूर है। यह नेशनल पार्क करीब 750 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ विशाल जंगल है। महाराष्ट्र के नागपुर से पेंच नेशनल पार्क 93 किमी की दूरी पर स्थित है। सिवनी के जंगलों में कई खतरनाक जानवर विचरण करते है।












Click it and Unblock the Notifications