MP News: पटवारी बन जाता था कलेक्टर का बाप, हमने व्यवस्था बदल दी, BJP के सम्मेलन में बोले CM मोहन यादव

Rajgarh: मध्यप्रदेश भाजपा के चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजगढ़ पहुंचे, जहां आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और एमपी सरकार की योजना का बखान किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसी कारण से जमीन खरीदना बेचना या नामातंरण करना होता था, तो पहले पटवारी के चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्होंने साथ में जोड़ा कि पटवारी कलेक्टर का बाप बन जाता है, हाथ नहीं आता,लेकिन हमने व्यवस्था बदल दी है।

mohan yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण ऑनलाइन हो जाया करेंगे। पटवारी का रोल ही खत्म कर दिया गया है। इस दौरान मोहन यादव ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि लोग राजगढ़ से नेता, तो बन गए, सांसद भी बन गए,बड़े पद पर पहुंच गए, किंतु कांग्रेस के लोगों ने सदैव राजगढ़ को कुचलने का प्रयास किया, दबाने की कोशिश की, डराने का प्रयास किया, यह सारा पाप सौतेला व्यवहार किया।

सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर ही कहा कि भगवान राम के मामले में इन्होंने क्या-क्या नहीं बोला था, अब कह रहे हैं कि हमने भी चंदा दिया था। सीएम यादव ने आगे जोड़ा कि अरे चंदा दिया था, तो चंदा वापस ले लो भाई, हमारे भगवान राम इस लायक नहीं है कि तुम्हारे जैसे लोगों का चंदा भी रखें। मोहन यादव ने कहा कि सारे ट्रस्ट को मालूम है, भगवान राम का धूमधाम से सुप्रीम कोर्ट के बाद अगर लोकार्पण का मौका आया, आपने और आपकी पार्टी ने क्या कहा था, बोलने की आवश्यकता नहीं है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने निमंत्रण भी ठुकराया, अरे भगवान के मंदिर का निमंत्रण था। हमारे घर पर कोई दुश्मन भी निमंत्रण देता है, तो उसके मुंह पर तो चुप रहना ही पड़ता है। किंतु कांग्रेस पार्टी का तो ऐसा अहंकार है कि जैसे भगवान राम के मामले में वह कुछ भी कर देगी, तो दूसरे लोग बर्दाश्त करेंगे।

यह भी पढ़ें MP News: सीएम मोहन यादव ने किया शहीद मंगल पांडे को नमन, बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+