MP News: सीएम मोहन यादव ने किया शहीद मंगल पांडे को नमन, बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वाधीनता आंदोलन की अलख जगाने वाले शहीद मंगल पांडे 1857 के स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन किया है।

सीएम मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है किमाँ भारती के गौरव व सम्मान तथा भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं की रक्षा के लिए सिंहनाद कर अंग्रेजों पर काल बनकर टूट पड़ने वाले 1857 की क्रांति के अग्रदूत, अमर शहीद श्रद्धेय मंगल पांडे जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।आपकी गौरवगाथा सर्वदा देशवासियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। इस पवित्र भूमि के कण-कण को अनंत काल तक अपने लाल पर गर्व रहेगा।
ज्ञात हो कि मंगल पांडेय का जन्म यूपी के बलिया जिले में 19 जुलाई 1827 को हुआ था। मंगल पांडेय के गांव का नाम नगवा है। ब्राह्मण परिवार में जन्मे इस महान क्रन्तिकारी के पिता का नाम दिवाकर पांडेय था। मंगल पांडेय का केवल 22 वर्ष की उम्र में ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना चयन हो गया। वह बंगाल नेटिव इंफेंट्री की 34 बटालियन में भर्ती हुए थे।
भारत की आज़ादी की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के महानायक मंगल पांडेय ने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में विशेष भूमिका थी। उन्होंने अपनी अग्रेजों की तैयार की गई चर्बी वाले कारतूस को मुंह से खोलने से मना कर दिया था, उन्होंने अग्रेजों के खिलाफ बगावत कर दी। जिस कारण से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 08 अप्रैल 1857 को मंगल पांडेय फांसी दे दी गई। इसी बगावत आजादी की जंग के लिए धधक रही आग में घी का कार्य किया था।
यह भी पढ़ें शहीद मंगल पांडेय का बलिदान दिवस आज, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications