Pakistan में तोहफों में डूबी 'अंजू', गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए जांच के निर्देश, इंटरनेशनल साजिश का शक
Pakistan anju: राजस्थान के अलवर से जयपुर जाने का कहकर निकली शादीशुदा दो बच्चों की मां अंजू प्रसाद मामले में रोज नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। पाकिस्तान में उसकी खातिरदारी के सामने आ रहे वीडियो फिर ग्वालियर में उसके पिता के बयानों के बाद इस केस में एमपी पुलिस की भी एंट्री हो गई हैं।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अंजू केस की स्पेशल ब्रांच पुलिस से जांच करवाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके पीछे कई वजहें सामने आई हैं। बार-बार झूठ बोलकर सुर्खियों में बनी अंजू की पटकथा पर इंटरनेशनल साजिश का शक भी जाहिर किया जा रहे हैं।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मामले की गहराई से जांच होने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा। उधर पाकिस्तान में फातिमा बनी अंजू के लिए तोहफों की बारिश हो रही हैं। फेसबुक-इन्स्टाग्राम फ्रेंड नसरुल्ला से उसकी दीवानगी के चर्चों को पाकिस्तान का एक वर्ग खूब सपोर्ट कर रहा हैं। हर रोज सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा है कि रियल एस्टेट का धंधा करने वाली पाक स्टार ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के सीईओ मोहसिन अब्बासी ने अंजू को वहां घर बनाने प्लाट देने का वादा भी किया हैं। इतना ही नहीं कुछ क़ानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर कंपनी उसे नौकरी भी देगी।

इससे पहले एक अंजू के पाकिस्तानी लवर नसरुल्ला के परिजनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं। जिसमें नसरुल्ला के परिवार और रिश्तेदार अंजू को कीमती कई गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। जिस पर भारत में यूजर्स तरह-तरह की कमेंट्स भी कर रहे। प्रेमी नसरुल्ला और उसके दोस्तों के साथ खाना खाते भी वीडियो सामने आया था। जिस पर कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में पुरुषों के साथ बैठकर महिलाओं के खाना-खाने पर पाबंदी रहती हैं। लेकिन भारत की अंजू की लव स्टोरी की वजह से उसे विशेष छूट मिल रही हैं।
अंजू का मध्य प्रदेश कनेक्शन
17 साल पहले अंजू की राजस्थान के अलवर में रहने वाले अरविंद से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू का मायका मध्य प्रदेश ग्वालियर में हैं। 21 जुलाई को उसने अपने पति अरविंद से बहाना बनाया कि वह जयपुर अपनी सहेली से मिलने जा रही हैं। फिर वह दिल्ली-अमृतसर का रास्ते बाघ बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान पहुंच गई। इस दौरान वह अपन पति से व्हाट्सएप पर भी बात करती रही। अचानक उसने अपने पति को खबर दी कि वह जयपुर नहीं बल्कि पाकिस्तान के लाहौर में हैं। कुछ दिनों में वह वापस लौट आएगी।
पकिस्तान में कबूल लिया इस्लाम
लाहौर पहुंचने पर अंजू को उसके फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला ने रिसीव किया। वह उसके घर पहुंच गई। फिर उसके साथ इश्क लड़ाते, घूमते-फिरते कई वीडियो और फोटो सामने आए। फिर इस्लाम कबूलने के बाद पाकिस्तान कोर्ट में निकाह भी कर लिया। निकाहनाम भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अंजू ने बाद में यह भी खुलासा किया कि नसरुल्ला से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और वह अपनी मर्जी से पकिस्तान पहुंची। इन्ही सभी एंगल को लेकर अब मध्य प्रदेश सरकार ने जांच कराने का फैसला लिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications