Orchha: रामराजा सरकार के दर्शन का समय बदला, अब सुबह 8 बजे से दर्शन प्रारंभ होंगे
ओरछा में श्रीरामराजा सरकार मंदिर में अब आगामी 8 महीने अर्थात गर्मी और बारिश के सीजन में मंदिर में दर्शन का समय सुबह 8 बजे से होगा। वहीं शाम को भी 8 बजे से 10.30 बजे तक दर्शन हो सकेंगे।

भगवान श्रीरामराजा सरकार की बुंदेलखंड की राजधानी ओरछा के मंदिर के दरबार खुलने के समय में फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की परमा 6 फरवरी से सुबह और शाम के भगवान के दर्शन, आरती और भोग का समय बदल गया है।
Recommended Video
श्रीरामराजा सरकार मंदिर के पुजारी रमाकांत शरण महाराज द्वारा जारी की गई जानकारी अनुसार मंदिर की परंपरा अनुसार 6 फरवरी से श्रीरामराजा सरकार के दर्शन अब सुबह 8 से 12.30 बजे तक तथा शाम 8 बजे से रात 10.30 बजे तक खुलेगा हो सकेंगे। ठंड के समय में यह समय बदल दिया जाता है। पुजारी रमाकांत शरण के अनुसार मंदिर की परपंरा अनुसार हर वर्ष गर्मी और बारिश के आठ माह फाल्गुन से क्वांर महीने की शरद पूर्णिमा तक दरबार खुलने का समय सुबह 8 बजे से बाल भोग आरती दोपहर 12.30 बजे राज भोग आरती के बाद दर्शन बंद होते हैं। जबकि शाम 8 बजे संध्या आरती व रात 10.30 बजे शयन आरती होती है। जबकि सर्दी के मौसम में शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन परमा के दिन से दर्शन खुलने का समय बदल कर सुबह 9 बजे बाल भोग आरती के साथ दरबार खुलता है। 01 एक बजे राज भोग आरती के बाद बंद होता है। संध्या आरती शाम 7 बजे और 9.30 बजे ब्यारी के बाद सरकार शयन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications