OPINION: युवाओं के भविष्य को संवारने में जुटी मध्य प्रदेश सरकार

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ा संकल्प लिया है। इसकी पहल खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में स्टेडियम बनाने का फैसला लिया है। ये ऐसे स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स होंगे, जिसमें सभी तरह की खेल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मध्य प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए यह बहुत ही दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'एक जिला एक खेल परिसर के तहत राज्य सरकार सभी जिलों में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाएगी। इसके बाद स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम के तहत सभी ब्लॉक में भी बाद में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की योजना है।'

mohan yadav

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकार की बड़ी पहल
मध्य प्रदेश में 114 स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। जबकि, 30 स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माणाधीन अवस्था में है। ये काम खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से कराए जा रहे हैं। राज्य में कुल 8 सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक्स बनाए जा सके हैं।

mohan yadav

ऐसा ही एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक देवास के कुशाभाई ठाकरे स्टेडिम में लगाया जा रहा है। आगे चलकर इंदौर, रतलाम और छतरपुर के लिए भी मंजूर किया गया है।

खेलों में देश का गौरव बढ़ाएंगे मध्य प्रदेश के युवा
खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से राज्य में 12 सिंथेटिक हॉकी टर्फ स्थापित किए जा चुके हैं और 6 सिंथेटिक हॉकी टर्फ बिछाए जाने की प्रक्रिया में हैं। यह सब बताने का मकसद ये है कि राज्य में खेल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की प्रक्रिया निरंतर चल रही है।

mohan yadav

इनकी वजह से मध्य प्रदेश के युवाओं को खेलों में अपना हुनर दिखाने और राज्य के साथ-साथ देश का गौरव बढ़ाने का मौका मिल रहा है।

कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाने पर 9.18 करोड़ रुपए खर्च किए जाने वाले हैं। इसे 10 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। स्टेडियम में चार सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट,दो बास्केटबॉल कोर्ट,25 मीटर का स्विमिंग पूल,एक ओपन जिम,सॉफ्टबॉल की व्यवस्था, शतरंज के साथ-साथ महिलाओं के लिए सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग की भी सुविधा होगी।

mohan yadav

पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने की कोशिश
मध्य प्रदेश के ब्लॉक और जिलों में खेल के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में यह बहुत ही दूरगामी पहल है। यह राज्य के साथ-साथ देश के भविष्य के लिए भी बेहतर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबसे जिम्मेदारी संभाली है, भारत में खेल के क्षेत्र में काफी तरक्की हुई है। मध्य प्रदेश सरकार जो कदम बढ़ा रही है, वह पीएम मोदी के ही विजन को आगे बढ़ाने की कोशिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+