OPINION: मध्य प्रदेश के उज्जवल भविष्य के मिशन पर सीएम मोहन यादव
MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार से यूके और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं। इस यात्रा का मकसद इन दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स,उद्योगपतियों और सरकारी अधिकारियों से बातचीत करके मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना है। सीएम यादव पिछले कुछ महीनों से लगातार मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देकर राज्य की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित करने और रोजगार के नए-नए मौके पैदा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
अपने विदेश प्रवास के दौरान सीएम यादव विभिन्न बिजनेस हाउस का दौरा करेंगे और मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस तरह के कार्यक्रमों में संबंधित देशों में भारतीय महावाणिज्य दूतावास,सीआईआई,इन्वेस्ट इंडिया और वहां के चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के उज्जवल भविष्य के मिशन पर सीएम
विदेश प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री वैश्विक उद्योग जगत से जुड़े अनेकों हस्तियों के साथ बैठकें करेंगे। उनकी यह यात्रा अक्षय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन,ऑटोमोटिव उद्योग और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में मध्य प्रदेश की संभावनाओं को बेहतर से बेहतर बनाने का एक बहुत बड़ा मौका साबित होने वाला है।

क्योंकि, ये वैसे क्षेत्र हैं, जो विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री वैश्विक उद्योग जगत के लोगों को बताएंगे कि उनके लिए मध्य प्रदेश में कितनी अपार संभावनाएं हैं।
प्रवासी भारतीयों के लिए भी एमपी में निवेश का सुनहरा अवसर
अकेले लंदन में ही सीएम यादव 'फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश'की ओर से आयोजित रात्रिभोज में 400 से अधिक प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे। उनका यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीयों से जुड़ने की कोशिशों का ही हिस्सा है,जो अपने देश में निवेश को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

एमपी की आर्थिक प्रगति के लिए लगातार कोशिश कर रही है सरकार
सीएम यादव के ये अंतरराष्ट्रीय दौरे मुंबई,बेंगलुरु,कोयंबटूर और कोलकाता में राज्य में निवेश के लिए आयोजित हो चुके सफल सत्रों के बाद शुरू हुए हैं। इससे पहले स्थानीय स्तर पर निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन,जबलपुर,ग्वालियर,सागर और रीवा में क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन भी आयोजित किए जा चुके हैं।

बहुत ही दूरगामी सोच के साथ आगे बढ़ रही है सरकार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य के विकास और यहां के लोगों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही दूरगामी सोच के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। इससे पहले राज्य में एक ऐसा आधारभूत ढांचा खड़ा करने का प्रयास किया गया है, जिसकी वजह से प्रदेश की ऐसी स्थिति बनी है, जिससे बड़े पैमाने पर निवेशक राज्य की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- MP News: CM मोहन यादव से मुंबई में मिले आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा, उनके संघर्षों को किया सलाम
मुख्यमंत्री यादव जिस मिशन में जुटे हुए हैं, उसमें मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बढ़िया से बढ़िया रोजगार,आम जनता के लिए सम्मानजनक जीवन और यहां के बच्चों का खुशहाल भविष्य छिपा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications