'4 महीने से बीमार हैं पिता...', भांजे मिस्बाह ने मामा से लगाई गुहार, सीएम शिवराज ने तुरंत किया ये इंतजाम

Shivraj Singh Chouhan: साधु-संतों का आशीर्वाद उत्तराखंड से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 अक्टूबर को मध्य प्रदेश पहुंचे और चुनावी अभियान की शुरुआत की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के लिए उत्तर विधानसभा में रोड शो किया। इस दौरान सीएम शिवराज का 'मामा' वाला अवतार एक बार फिर देखने के लिए मिला।

दरअसल, भोपाल के उत्तरी विधानसभा में रोड शो के दौरान मासूम बच्चा मिस्बाह ने सीएम शिवराज चौहान को चिट्ठी दी। जिसमें उसने पिता के इलाज के लिए मदद की बात लिखी थी। सीएम ने चिट्ठी पढ़ी और मासूम बच्चे मिस्बाह को मंच पर बुलाया। इस घटना का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो भी अपने एक्स हैंडल से ट्वीट किया है।

Shivraj Singh Chouhan

वीडियो में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, एक छोटा सा बच्चा आया था मेरे पास, अगर वो कहीं हो तो मैंने उसकी चिट्ठी पढ़ ली है। मिस्बाह बेटे ने मुझे एक चिट्ठी लिखी है। शिवराज मामा! निवेदन है कि, मेरे अब्बा 4 महीने से बीमार हैं वो चल नहीं पा रहे हैं उनके पांव काम नहीं कर रहे हैं। इलाज में मामा मदद करों।

Recommended Video

    '4 महीने से बीमार हैं पिता',भांजे मिस्बाह ने मामा से लगाई गुहार,सीएम शिवराज ने तुरंत किया ये इंतजाम

    इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि बेटा पूरा इलाज होगा, चिंता मत करना। इतन ही नहीं, उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, मामा के होते हुए भांजे की आंख में आंसू हों, ऐसा नहीं हो सकता। प्रिय भांजे मैंने तुमसे वादा किया था कि तुम्हारे पिताजी का इलाज कराऊंगा, वो वादा पूरा कर रहा हूं।

    इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि मुझे पूर्ण विश्‍वास है कि वे जल्‍द ही स्‍वस्‍थ होंगे। तुम हमेशा हंसते-खेलते रहो, मेरा आशीर्वाद सदैव तुम्‍हारे साथ है। सीएम के ऐलान के तुंरत बाद मिस्बाह के पिता के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्हें कुछ देर में मिस्बह के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+