MP News: नर्सिंग फर्जीवाड़े पर CM मोहन यादव ने कलेक्टर, कमिश्नरों को अयोग्य कॉलेजों को सील करने के दिए निर्देश

Nursing college fraud News: मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा में हाईकोर्ट के बाद अब मोहन सरकार भी सख्त कार्रवाई करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस फर्जी बारे में पटवारी से लेकर एसडीएम तक प्रदेश के 100 से ज्यादा अफसरो पर कार्रवाई हो सकती है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने ऐसे अफसर की कुंडली तैयार करना शुरू कर दिया है, इस कार्रवाई में परीक्षा देने वाले छात्र प्रभावित न हो, इस बात का ध्यान रखा जाएगा।

नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा में पटवारी से लेकर एसडीएम तक करीब 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी अब लपेटे में आ रहे हैं। इन अधिकारी कर्मचारियों की कुंडली तैयार हो गई है, जिन्होंने इन फर्जी नर्सिंग कॉलेज को रिपोर्ट में सही बताते हुए मान्यता देने की अनुशंसा की थी।

On nursing fraud CM Mohan Yadav instructed collectors and commissioners to seal ineligible colleges

सुधार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में सख्त रुक अपनाते हुए अधिकारियों को ताकीद किया है कि आने वाले दिनों में जितने फर्जी नर्सिंग कॉलेज हैं उन्हें सील किया जाए मुख्यमंत्री तीन दिन बाद नर्सिंग कॉलेज को लेकर समीक्षा कर सकते हैं। नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने के गोरखधंधे में पटवारी से लेकर राज्य प्रशासनिक सेवा तक के अफसर शामिल है, इन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

हाई कोर्ट ने 66 कॉलेज को किया अयोग्य

मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट ने 66 कॉलेजों को अयोग्य करार दिया है। इन अयोग्य के कॉलेजों को अब सील करने का काम तेजी से होने जा रहा है। सोमवार को इंदौर के दत्तोदय कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, राय अकैडमी नर्सिंग कॉलेज, वर्मा यूनियन नर्सिंग कॉलेज, रितु तनुजा स्कूल ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज और देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज को सील कर दिया गया। इन कॉलेज के अलावा प्रदेश में अभी 61 और अयोग्य कॉलेज बचे हुए हैं मुख्यमंत्री ने संबंध में विभाग के अफसर से बात कर उन्हें यह ताकीद किया है कि अगले दो से तीन दिन में यह सभी कॉलेज सील हो जानी चाहिए ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब 31 में तक प्रदेश के सभी अयोग्य कॉलेज सील कर दिए जाएंगे।

इसलिए सील हुए कॉलेज

नर्सिंग कॉलेज की मान्यता लेने के लिए कॉलेज की अपनी बिल्डिंग होनी चाहिए, किराए पर यदि बिल्डिंग है तो उसमें वो नियम अनुसार बनी होनी चाहिए थी, लेकिन लोग कॉलेज के पास ऐसा नहीं था नियमों के अनुसार बिल्डिंग नहीं थी इस बिल्डिंग में काम से कम 1600 बच्चों का सेमिनार हो सके, इसके लिए हाल होना चाहिए था। लाइब्रेरी के लिए बड़ी जगह होनी चाहिए। क्लासरूम कम से कम 800 वर्ग फीट के होने चाहिए। इसके साथ ही कम से कम 9 लैबोरेट्री भी होना चाहिए। अयोग्य घोषित किए गए कॉलेज में यह सुविधा नहीं है।

सरकार ने नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता निरस्त की है। इस निर्णय के तहत, निम्नलिखित कॉलेजों की मान्यता रद्द की जा रही है:

  • आलीराजपुर: साई स्कूल ऑफ नर्सिंग
  • अनूपपुर: शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग
  • बड़वानी: बड़वानी स्कूल ऑफ नर्सिंग
  • बैतूल: विजन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मारूति कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मां मालती देवी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज, बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, श्री गोवर्धन कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग, श्री ओम कॉलेज ऑफ नर्सिंग और वेदांश कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • भिंड: आयुष्मान स्कूल ऑफ नर्सिंग और मां कृष्णा नर्सिंग कॉलेज
  • भोपाल: सविता कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीनस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग, राम राजा सरकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रोशन हास्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, साई आसरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, द होली फेथ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग
  • बुरहानपुर: ऑल इज वेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • छतरपुर: आधार नर्सिंग कॉलेज, जेजे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, खजुराहो इंस्टीट्‌यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज, एसआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • छिंदवाड़ा: ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग और रितु कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस
  • देवास: देवास नर्सिंग शिक्षा महाविद्यालय
  • धार: श्री व्यंकटेश नर्सिंग कॉलेज, रोशन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नवरत्न कॉलेज ऑफ नर्सिंग, प्रयागराज कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • ग्वालियर: जय मां भगवती नर्सिंग कॉलेज
  • इंदौर: देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज एंड एसोसिएटेड हास्पिटल, ह्रतुंजय स्कूल ऑफ नर्सिंग, वर्मा यूनियन नर्सिंग कॉलेज, जगतगुरु दत्तात्रेय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, राय एकेडमी नर्सिंग कॉलेज
  • जबलपुर: कोठारी नर्सिंग कॉलेज, प्रीति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस
  • झाबुआ: मां पद्मावती इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, अक्षर कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • खंडवा: प्रतिभा कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज
  • खरगोन: श्री रेवा गुर्जर मेडिकल साइंस ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर
  • मंडला: केयर स्कूल ऑफ नर्सिंग और शक्ति विद्या मंदिर कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • मुरैना: बोस्टन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग
  • नर्मदापुरम: शांति निकेतन नर्सिंग स्कूल, नर्मदा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस, दयाल एकेडमी ऑफ नर्सिंग साइंस कॉलेज
  • पन्ना: छत्रसाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग पन्ना
  • रीवा: शासकीय नर्सिंग कॉलेज रीवा और स्वास्तिक नर्सिंग कॉलेज
  • सागर: डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग
  • सीहोर: हिंदुजा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मां पीतांबरा नर्सिंग कॉलेज, निशा इंस्टीट्‌यूट ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च सेंटर, सुशीला नर्सिंग कॉलेज
  • सिवनी: केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग और रिनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • शहडोल: पंचशील इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग और शारदा देवी नर्सिंग कॉलेज
  • टीकमगढ़: दाऊ सरदार सिंह नर्सिंग इंस्टीट्यूट
  • उज्जैन: जेके कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • उमरिया: टीडी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर
  • विदिशा: बीएम स्कूल ऑफ नर्सिंग
  • श्योपुर: जेएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+