Shivpuri News: युवकों को मैला खिलाने वाले आरोपियों पर लगा NSA, गृह मंत्री के आश्वासन के बाद पुलिस का एक्शन

Shivpuri News:

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ग्राम बरखाडी में 2 युवकों के साथ मारपीट और मैला खिलाने की घटना के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही की गई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आश्वासन के बाद कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी रविन्द्र कुमार चौधरी ने एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया की सिफारिश पर पांच अपराधियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

इन आरोपियों में थाना नरवर के गांव बरखाड़ी निवासी आरिफ खान पुत्र अजमत शाह, इस्लाम खान पुत्र अल्लू शाह, बकील खान पुत्र अल्लू खान, शहीद खॉन पुत्र बजीर शाह, अजमत उर्फ पप्पू खान पुत्र अल्लू शाह, शामिल हैं। दरअसल, दोनों आरोपियों ने गांव के ही 2 लोगों को छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा और उनके मुंह में कालिख पोत दी इसके बाद उन्हें जूतों की माला पहना कर मैला खिला दिया था। इस तरह के अमानवीय व्यवहार की घटना पूरे देश में चर्चा में आ गया था।

Shivpuri SP Office

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना में एनएसए की कार्यवाही का आश्वासन दिया था। अब जिला प्रशासन की ओर से इस घटना में संबंधित आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की गई है।

अमानवीय व्यवहार के इस घटना में संबंधित आरोपियों पर पहले अपराध दर्ज किया गया था। इसके बाद इनके अतिक्रमण पर बुलडोजर चला था। आरोपियों का वन भूमि और दूसरे जगहों पर अतिक्रमण मिला, जिसके बाद जिला प्रशासन, वन विभाग और ग्राम पंचायत के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+