मध्य प्रदेश की 'बिजली' से दिल्ली जैसे महानगर की 'मेट्रो ट्रेन' दौड़ रही है: स्वतंत्र कुमार सिंह
राज्य नीति आयोग मप्र के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही सागर में 'ग्लोबल स्किल पार्क' खोला जाएगा। उन्होंने मोटे अनाज को लेकर कहा कि मिलेट हमारी पुरानी संस्कृति है, इसे अपनाना होगा।

मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग के सदस्य सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि एमपी की बिजली से दिल्ली जैसे महानगर में मेट्रो ट्रेन चल रही है। देश में मध्य प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क ,पेयजल, कृषि सभी क्षेत्र में मध्यप्रदेश विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में सागर लगातार प्रगतिरत है। साथ ही नगरीय विकास विभाग के माध्यम से पूरे भारत देश में मध्यप्रदेश में सर्वाधिक कार्य किए जा रहे हैं। बता दें कि श्री सिंह शनिवार को सागर में बैठक को संबोधित कर रहे थै।
सागर के संभागीय मुख्यालय पर आर्थिक सर्वेक्षण एवं बजट 2023-24 पर आयोजित कार्यशाला में सदस्य सचिव नीति एवं योजना आयोग स्वतंत्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में शिरकत की है। सिंह ने कहा कि प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, कृषि, रोजगार सहित अन्य क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 सभी वर्गों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में मध्यप्रदेश में यह पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण कराया गया था, जिसको ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि इस बजट में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत के इतिहास में मध्यप्रदेश में पहली बार लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

प्रदेश में 47 लाख परिवारों को स्व. सहायता समूहों के माध्यम से लाभ
स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि लोन विकास का पहिया होता है और रुपया जितना घूमेगा उतना ज्यादा विकास होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्व सहायता समूह को सशक्त बनाने के लिए पूरे देश में मध्यप्रदेश शामिल है, जहां 47 लाख परिवारों को स्व सहायता समूह के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह के माध्यम से महिला सदस्यों को आर्थिक रूप से समृद्ध भी बनाया जा रहा है।
मप्र की बिजली से मेट्रो ट्रेन संचालित की जा रही हैं
मध्यप्रदेश पूरे देश में अपने हर क्षेत्र में अव्वल हो रहा है, उन्होंने इसी का जिक्र करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश की बिजली से दिल्ली जैसे महानगर की मेट्रो ट्रेन संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिंचाई के मामले में 585 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और 45 लाख हेक्टेयर से अधिक सिंचाई का रकबा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पूरे देश में पर्यटन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है।

सागर में ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की जाएगी
नीति आयोग सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि महाकाल लोक जहां प्रतिदिन एक लाख लोग भगवान महाकाल के दर्शन कर दर्शन लाभ लेते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नगरीय विकास विभाग के माध्यम से समस्त नगरीय निकाय में जो विकास के कार्य हो रहे हैं, वह पूरे देश में अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में सागर में जो विकास कार्य हो रहे हैं, इससे सागर का नक्शा ही बदल रहा है। श्री सिंह ने कहा कि सागर में शीघ्र ही ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिलेट हमारी पुरानी संस्कृति है और हमें अपनी पुरानी संस्कृति को अपनाना होगा। क्योंकि मिलेट उपयोग करने से हम स्वस्थ रहते हैं।
विकास एवं प्रयास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है: कमिश्नर
इस अवसर पर संभागायुक्त मुकेश शुक्ला ने कहा कि विकास एवं प्रयास निरंतर चलने वाली एक सतत प्रक्रिया है। जिसके माध्यम से आज हम विकास कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विगत दिनों हुए आर्थिक सर्वेक्षण में जीवन से जुड़े आर्थिक पहलुओं को शामिल कर सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सर्वेक्षण में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी, छात्र-छात्राएं, उद्योगपति, किसान सहित अन्य वर्गों को भी ध्यान रखकर आर्थिक सर्वेक्षण कराया गया था और इनके हितों को इसमें जगह देकर बजट प्रस्तुत किया गया।
Recommended Video

दो महत्वपूर्ण दस्तावेज हें आर्थिक सर्वेक्षण और बजट
सदस्य सचिव राज्य नीति एवं योजना आयोग स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण और मध्यप्रदेश बजट दो महत्वपूर्ण वार्षिक दस्तावेज हैं, जो मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित किए जाते हैं । आर्थिक सर्वेक्षण किसी दिए गए वित्तीय वर्ष में अर्थव्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है, जबकि बजट दस्तावेज़ में सभी स्रोतों से राजस्व की समांकित रिपोर्ट और सभी गतिविधियों के व्यय और बजट संसाधनों के अनुमान शामिल होते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के आर्थिक और वित्तीय मुद्दों को जोड़ने और बेहतर ढंग से समझने के लिए इन दोनों दस्तावेजों को अपने नागरिकों तक पहुंचाने का फैसला किया है।
कृषि उत्पादन में लगातार वृद्धि हुई है
उन्होंने बताया कि इस वर्ष के आर्थिक सर्वेक्षण की कुछ मुख्य विशेषताएं प्रमुख आर्थिक संकेतकों में वृद्धि में हैं जैसे कि वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसडीपी की 16.43 प्रतिशत की वृद्धि, पिछले दशक में प्रति व्यक्ति आय 256 प्रतिशत बढ़कर रुपए 1.40 लाख 2005 में ऋण और जीएसडीपी अनुपात 39.5 प्रतिशत से घटकर 2020 में 22.6 प्रतिशत हो गया। प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के ऋण और एमएसएमई में उल्लेखनीय वृद्धि योजनाओं की उपलब्धियों को भी शामिल किया गया है। सिंचाई क्षमता में पर्याप्त वृद्धि के कारण कृषि उत्पादन में लगातार वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications