SIMI के 8 आतंकियों के एनकाउंटर पर NHRC ने शिवराज सरकार को भेजा नोटिस
NHRC की ओर से इस संबंध में राज्य के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी, डीजी (जेल) और आईजी जेल को नोटिस जारी किया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में जेल से भागने वाले सिमी के आठ संदिग्ध आतंकियों के एकाउंटर में मारे जाने पर उठे सवालों के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

NHRC की ओर से इस संबंध में राज्य के चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी, डीजी (जेल) और आईजी जेल को नोटिस जारी किया है। आयोग ने सभी से एनकाउंटर और आतंकियों के जेल से भागने को लेकर सवाल पूछे हैं।
विपक्ष ने भी उठाए सवाल
इस मामले में विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की कोशिश की है। एनकाउंटर की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं। विपक्ष ने एनकाउंटर को फर्जी करार दिया है।
जेल से भागे थे आतंकी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। बता दें कि सिमी सदस्यों को पुलिस ने गुनगा थाना क्षेत्र में ईंटखेड़ी गांव के पास एनकाउंटर में ढेर किया था। आतंकी जेल में एक सुरक्षाकर्मी की हत्या करने के बाद फरार हुए थे। मारे गए आतंकियों के नाम- जाकिर हुसैन सादिक, मोहम्मद सलीक, महबूब गुड्डू, मोहम्मद खालिद अहमद, अकील, अमजद, शेख मुजीब और मजीद हैं।












Click it and Unblock the Notifications