Narmadapuram News: पेड़ से टकराई कार... खत्म हो गए 4 लोग, मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

Narmadapuram News: मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम जिले में तेज रफ्तार कार आज सुबह पेड़ से टकरा गई। जिस कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, करीब 11 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

बुधवार सुबह तड़के पिपरिया बरेली मार्ग जतिन राइस मिल के पास टवेरा कार अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई है। जिसमें सवार लगभग 11 लोग में से चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Narmadapuram breaking news accident four dead

वहीं साथ अन्य लोगों को 108 की मदद से पिपरिया शासकीय अस्पताल ले जाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद 6 लोगों को नर्मदा पुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया रास्ते में एक और युवक ने दम तोड़ दिया फिलहाल पुलिस मौका स्थल पर मौजूद हैं।

मामले की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार घटना में मरने वालों के नाम सोबेत पिता गब्बर राजपूत 30 वर्ष, मयंक चौरसिया,पवन मालविया है दो अज्ञात है। जिनके विषय में जानकारी ली जा रही है।

वहीं घायलों में ऋषभ चौरसिया पिता खन्ना चौरसिया उम्र 32 वर्ष, दीपेश साहू पिता प्रेम नारायण साहू उम्र 22 वर्ष कस्तूरबा वार्ड पिपरिया, हर्षित विश्वकर्मा पिता भूवन विश्वकर्मा 21 वर्ष निवासी कस्तूरबा वार्ड, मयंक पिता मिथिलेश सोनी उम्र 18 वर्ष निवासी महादेव वार्ड करेली, आदर्श पिता आशीष चौरसिया 22 वर्ष निवासी सहलवाडा पिपरिया बताए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+