रेलवे ट्रैक पर मिला पति और बेटे का शव, घर के कमरे में इस हालत में मिली पत्नी; हत्या और आत्महत्या में उलझा पेंच

Narmadapuram Murder Case: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पहले पति और बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। इसके बाद घर में पत्नी का शव मिला है।

पत्नी की लाश कमरे में फंदे से लटकी पाई गई है। पति और बेटे की कटी हुईं लाशें रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस को संदेह है कि दंपति ने अपने बच्चे की जीवन लीला समाप्त करने के बाद आत्महत्या कर ली है।

narmadapuram news railway track

पुलिस अधिकारी के अनुसार गुरुवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक व्यक्ति और उसके पांच साल के बेटे के कटे हुए शव रेलवे ट्रैक से बरामद किए गए, जबकि उसकी पत्नी अपने घर में लटकी हुई पाई गई।

पुलिस को संदेह है कि दंपति ने अपने बच्चे की जीवन लीला समाप्त करने के बाद सुसाइड कर ली है। अधिकारी ने बताया कि शव जिले की सिवनी-मालवा तहसील में पाए गए, जिसे पहले होशंगाबाद के नाम से जाना जाता था।

सिवनी-मालवा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजू रजक के जानकारी मुताबिक 30 साल के संदीप लौवंशी और 5 साल के उनके बेटे दक्षित के शव गुरुवार सुबह दमधिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बिखरे हुए पाए गए। उन्होंने बताया कि संदीप की पत्नी 28 साल की पूजा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बानापुर क्षेत्र के नीचा बाजार इलाके में अपने घर के एक कमरे में लटकी हुई पाई गई। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक और मृतकों के घर के बीच 15 किलोमीटर की दूरी है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दंपति ने अपने बेटे की जान लेने के बाद खुद को भी मार डाला। जांच के बाद स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+