पन्ना: सीएम ने कहा यदि संभव हुआ तो तकनीकी परीक्षण कराकर हम नर्मदा मैया का पानी यहां लाएंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना के गुन्नौर में लाड़ली बहना सम्मलेन और जनदर्शन कार्यक्रम में कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि और जनता ने नर्मदा जल लाने के लिए मांग रखी है। हम इसके लिए तकनीकी रूप से परीक्षण कराएंगे। यदि संभव हो सका तो नर्मदा मैया के जल को पन्ना तक लेकर आएंगे। बता दें कि पन्ना के सबसे नजदीक कटनी तक नर्मदा जल लाने के लिए नहरें बनाई जा रही हैं।

गुन्नौर, अमानगंज, देवेंद्र नगर को एक-एक करोड़ की राशि
मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने कहा कि जनकल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पन्ना जिले के तीन नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए गुन्नौर, अमानगंज और देवेन्द्र नगर के लिए एक-एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न मांग पत्रों और नागरिकों के सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
पन्ना में कहां से आएंगी नर्मदा?
सीएम की घोषणा के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पन्ना के आसपास नर्मदा नहीं मौजूद नहीं हैं तो फिर पन्ना जिले में नर्मदा जल कहां से लाया जाएगा। इसके लिए वनइंडिया ने जब पड़ताल की तो सामने आया कि यहां नर्मदा जल केवल कटनी के रास्ते से आ सकता है। दरअसल जबलपुर के बरगी डैम से बरगी व्यपवर्तन योजना जिसका निर्माण नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के चार जिलों में सिंचाई का काम होना है। जबलपुर जिले में योजना का लाभ तो मिलने लगा है। कटनी, सतना, रीवा तक नर्मदा नदी का जल ले जाया जाएगा। पन्ना में कटनी के रास्ते नहरों और पाइप लाइन के माध्यम से ही नर्मदा जल लाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए भौगोलिक परीस्थितियां काफी हद तक निर्भर करती हैं। तकनीकी परीक्षण में यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो इस योजना पर काम हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications