मुस्लिम डॉक्टर के पर्चे पर भी 'श्रीहरि', हिन्दी में ही लिख रहे जांच, इलाज और दवाओं के नाम

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan की डॉक्टरों से हिन्दी में पर्चा लिखने की अपील के बाद इसका असर सरकारी और निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर दिखने लगा है। सागर में निजी तौर पर प्रैक्टिस करने वाले एक मुस्लिम डॉक्टर का पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डेन्टल सर्जन डॉ. औसफ अली मरीजों का पर्चा हिन्दी में लिख रहे हैं। वे पर्चे पर सबसे पहले 'श्रीहरि' लिखते हैं, उसके बाद मरीज की बीमारी, लक्षण और फिर दवाएं लिख रहे हैं।

डॉ. औसफ अली के पर्चे पर श्रीहरि,

एमपी के सागर में राहतगढ़ बस स्टैंड के पास स्थित सना डेंटल क्लीनिक के संचालक डॉ. औसफ अली अब हिन्दी में पर्चा लिख रहे हैं। वे डेंटल सर्जन हैं। मप्र में एमबीबीएस की पढ़ाई अब हिन्दी में शुरु करने के एक दिन पहले प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा था कि आप पर्चे पर आरएक्स की जगह श्रीहरी लिखो और फिर दवाएं लिखना शुरु कर दो। उनकी इस अपील और हिन्दी के प्रेम के चलते सागर में डॉ. औसफ अली ने हिन्दी में पर्चा लिखना शुरु कर दिया है। वे पर्चे पर श्रीहरी लिखकर मरीज की बीमारी की डिटेल और इलाज व दवाएं लिख रहे हैं। उनके पर्चे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोग डॉ. औसफ के इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं।

डॉ. औसफ अली के पर्चे पर श्रीहरि,

हिन्दी हमारी भाषा है, मरीजों को पर्चा आसानी से समझ आ जाता है
हिन्दी हमारी भाषा है। हम दैनिक बोलचाल में जब सामान्य रुप से हिन्दी में बात करते हैं, मरीज से हिन्दी में बीमारी को लेकर चर्चा होती है, तो इसे बढ़ावा देने के लिए हमें आगे आना होगा। इसलिए मैंने हिन्दी में पर्चा लिखना शुरु कर दिया है। मरीज भी इससे अपनी बीमारी और पर्चे को आसानी से समझ पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+