MP Weather Update: नौगांव बना कश्मीर, पारा 'शून्य' डिग्री, पेड़—पौधों पर जम गई बर्फ

मप्र सहित देश के सबसे ठंडे मैदानी इलाकों में छतरपुर जिले का नौगांव शुमार है। यहां शुक्रवार को एकदम से पारा लुढ़ककर 0.2 डिग्री अर्थात 'शून्य' पर लुढ़क गया। पेड़—पौधों पर बर्फ जम गई।

नौगांव बना कश्मीर, पारा शून्य डिग्री, पेड़—पौधों पर जम गई बर्फ

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के कई शहरों में कश्मीर जैसी ठंड पड़ रही है। बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में तो रिकॉर्ड तोड़ ठंड का असर है। नौगांव, खजुराहो, टीकमगढ़, बीना तो कड़ाके की ठंड के मामले में हिल स्टेशन को पीछे छोड़ रहे हैं। नौगांव में पारा अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए शून्य पर पहुंच गया। यहां बाहरी इलाकों में तड़के सुबह ओस बर्फ की तरह जमीन नजर आ रही है।

नौगांव बना कश्मीर, पारा शून्य डिग्री, पेड़—पौधों पर जम गई बर्फ

प्रदेश में बुंदेलखंड और ग्वालियर अंचल में रिकॉर्ड तोड़ ठंड का दौर चल रहा है। बीते चार दिन से लगातार पारा नीचे लुढ़क रहा है। शुक्रवार सुबह नौगांव में पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। इधर खजुराहो और टीकमगढ़ में न्यूनतम पारा 2 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। पूरा इलाका कोहरे की चपेट में है। टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, नौगांव इलाके में घने कोहरे का असर रहा है।

kohra

मप्र के दर्जनभर शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे
प्रदेश में बीते दो दिन से पारे की चाल लगातार नीचे लुढ़क रही है। नौगांव, सागर, टीकमगढ़, खजुराहो, दतिया, उमरिया, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, रायसेन, बीना सहित करीब दर्जनभर शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इन इलाकों में सर्द और बर्फीली हवाएं इलाके को ठिठुरा रही हैं। कुल मिलाकर हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों का बुराहाल कर रखा है। सुबह के बाद दोपहर कब हो रही, इसका पता ही नहीं चल रहा है।

Recommended Video

    Bundelkhand Ka Mausam: कोहरे के आगोश में 'सागर', कड़ाके की ठंड का दौर शुरू

    बुंदेलखंड में पार शून्य पर पहुंचा
    नौगांव - 0.2
    टीकमगढ़ - 2.1
    खजुराहो - 2.6
    सागर - 4.6
    दमोह - 6.0

    मध्य प्रदेश का सबसे ठंडे शहर
    नौगांव - 0.2
    टीकमगढ़ - 2.1
    खजुराहो - 2.6
    दतिया - 2.6
    सागर - 4.6
    दमोह - 6.0
    मंडला - 7.3
    नरसिंहपुर - 9.0
    रीवा - 7.0
    सतना - 5.8
    सीधी - 6.8
    उमरिया - 4.9
    भोपाल - 7.3
    धार - 8.2
    गुना - 3.0
    ग्वालियर - 4.2
    पचमढ़ी - 7.6
    रायसेन - 5.4
    राजगढ़ - 5.2
    रतलाम - 7.0
    उज्जैन - 9.0
    मलांजखंड - 8.6

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+