MP Weather: रंगपंचमी पर मौसम बदलेगा रंग, इन जिलों में होगी बारिश, ओले गिरेंगे

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर अपना रंग बदलने जा रहा है, जहां अबकी बार रंग पंचमी पर मौसम का अलग रंग देखने मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पूरे प्रदेश में वेदर डिस्टरबेंस एक्टिव हो चुका है। इसी के चलते प्रदेश के कई जिलों में धूप और छांव का खेल भी जारी है। इसी के साथ अब आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तित होगा जहां 29 मार्च के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आया था, जिसके चलते लगातार बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। वहीं अब एक बार फिर मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई गई संभावना ने लोगों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है, जहां मौसम परिवर्तन होने के साथ ही बीमारियों का दौर भी बढ़ने लगेगा।

Indore

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 26 मार्च से लेकर 29 मार्च तक मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों का मौसम बदला हुआ नजर आएगा जहां पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। वहीं इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज में बदल सकता है। बादल छाने के साथ 29-30 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में दवाओं की दिशा पश्चिम बनी हुई है। इसी के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से बादल छाने की संभावना बनी हुई है, जैसे ही बादल छाएंगे वैसे ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इतना ही नहीं कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर भी देखने मिल सकता है।

लगातार बिगड़ रहा मौसम का मिजाज

कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- MP Weather: तपती गर्मी के बीच इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+