MP Weather: इन जिलों के लिए अगले 24 घंटे भारी, आसमान से बरसेगी आफत

MP Weather: प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अनूपपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी और सागर जिले में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि का दौर भी देखने मिला। इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाली 24 घंटे में प्रदेश के 13 जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश की कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जाहिर की है, तो वहीं सिवनी, मंडला, डिंडोरी और छिंदवाड़ा में तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जाहिर की गई है।

Bhopal

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है, तो वहीं बंगाल की खाड़ी से मध्य प्रदेश आ रही हवाओं में नमी होने के चलते 18 मार्च से पूर्वी मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने मिलेगा, जहां कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछार पड़ सकती है, तो वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश पर प्रेषित चक्रवात बना हुआ है, जहां वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी बना हुआ है।

Recommended Video

    मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश की कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जाहिर की है

    कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़े- MP Weather: अलर्ट!, इन जिलों में मौसम बदलेगा रंग, बारिश के साथ ओले गिरेंगे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+