Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश के इन शहरों का बिगड़ने वाला है मौसम, भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार और सोमवार को कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग मंगलवार को भी मैहर मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, चित्रकूट में गरज चमक के साथ बिजली गिरने एवं ओलावृष्टि जारी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उमरिया, बांधवगढ़, शहडोल, पन्ना, छतरपुर, रीवा, कटनी में बिजली गिरने के साथ-साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

Aaj Ka Mausam:

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते लगातार पिछले तीन दिनों से विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के जिलों में ओलावृष्टि और बारिश देखने को मिल रही है। इसकी वजह से इन जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मध्य प्रदेश में अभी एक टर्फ लाइन गुजर रही है इसके असर से बारिश और कोहरे के साथ-साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल रही है। लेकिन आज मंगलवार के बाद इसके प्रभाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से कई जगह पर खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को कई जगह पर बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है् इसके साथ ही भेड़ाघाट, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना, नरसिंगपुर, जबलपुर में बिजली के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

वहीं, डिंडोरी, अनूपपुर, सतना, चित्रकूट, रीवा, मंडला में बिजली चमकने के साथ-साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि जारी रहने की उम्मीद जताई है। सिवनी में भी इसका असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही राजधानी भोपाल सहित आसपास के जिलों में बादल छाएंगे कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में सक्रिय वेदर सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर से उत्तरी हवाओं का रुख फिर से मध्य प्रदेश में ठंडी हवाएं लेकर आएगा जिसकी वजह से ठंड का दौर एक बार फिर से प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। अभी रात का तापमान सबसे कम नौगांव में दर्ज किया जा रहा है। जबकि सबसे अधिक दिन का तापमान खंडवा जिले में दर्ज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+