MP Weather Update: खजुराहो पारा @45.4°C, प्रदेश के 21 शहरों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान
बुंदेलखंड में सूरज ने आंखे तरेरना शुरू कर दिया है। इलाके के खजुराहो और नौगांव में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री क्रॉस कर गया। प्रदेश के सबसे गर्म पांच शहरों में बुंदेलखंड के खजुराहो, नौगांव और टीकमगढ़ शामिल हैं।

मौसम का मिजाज जब-तब बदलता रहता है। कभी, बारिश तो कभी तेज धूप तो कभी आंधी...बीते कुछ दिनों से मप्र के अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज अलग-अलग है। इधर मई के आखिरी पखवाड़े में बुंदेलखंड सहित मप्र के दो दर्जन शहरों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बुंदेलखंड तो भट्टी सा तपने लगा है। सोमवार को खजुराहो में पारा @45.4°C दर्ज किया गया।
बुंदेलखंड की पर्यटन नगरी खजुराहो में सोमवार को ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आसमान से आग बरस रही हो। पूरा इलाका भट्टी सा तप रहा था। यहां पारा एक बार फिर 45 डिग्री के पार चला गया। तो नौगांव 45 डिग्री, टीकमगढ़ 44 डिग्री, दमोह 42 डिग्री, सागर 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा मप्र के 21 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
मप्र के शहरों में सोमवार को अधिकतम तापमान
Khajuraho 45.4
Nowgaon 45.0
Gwalior 44.8
Tikamgarh 44.0
Shivpuri 44.0
Guna 43.8
Satna 43.5
Sidhi 43.4
Rewa 43.0
Ratlam 43.0
Khandwa 42.1
Damoh 42.0
Umaria 41.5
Sagar 41.4
Bhopal 41.3
Dhar 41.2
Khargone 41.2
Ujjain 41.0
Raisen 40.6
Jabalpur 40.1
Mandla 40.0
Malanjkhand 39.3
Indore 39.3
Betul 37.7
Seoni 36.4
Narmadapuram 36.1
Pachmari 33.0
------------------------
Recommended Video
बुंदेलखंड में अधिकतम तापमान
Khajuraho 45.4
Nowgaon 45.0
Tikamgarh 44.0
Damoh 42.0
Sagar 41.4
------------------------












Click it and Unblock the Notifications